चंद्रबाबू नायडू ने विमान हादसे पर दुख जताया, रूपाणी को मृदुभाषी नेता के रूप में याद किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना से वह बहुत दुखी हैं जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंदन जाने वाले उसके विमान में सवार 241 लोग मारे गए। नायडू ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति मिले।’’ उन्होंने रूपाणी को एक मृदुभाषी और जनता के प्रति समर्पित विनम्र नेता के रूप में याद किया। बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में मारे गए 68 वर्षीय रूपाणी अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे। रूपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

PNSPNS
Jun 14, 2025 - 03:30
 0
चंद्रबाबू नायडू ने विमान हादसे पर दुख जताया, रूपाणी को मृदुभाषी नेता के रूप में याद किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना से वह बहुत दुखी हैं जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई।

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंदन जाने वाले उसके विमान में सवार 241 लोग मारे गए।

नायडू ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति मिले।’’ उन्होंने रूपाणी को एक मृदुभाषी और जनता के प्रति समर्पित विनम्र नेता के रूप में याद किया।

बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में मारे गए 68 वर्षीय रूपाणी अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे। रूपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow