ग़ाज़ा: बमबारी के बीच, विकलांग लड़की ने जान बचाकर भागते परिवार से कहा, 'मुझे यहीं छोड़ दो'
युद्धग्रस्त ग़ाज़ा में हज़ारों फ़लस्तीनी, इसराइली हमलों, गोलाबारी और खाद्य सामग्री की क़िल्लत के बीच जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं, और इन विकट हालात का विकलांगजन पर गहरा असर हुआ है, जो अक्सर अपनी जान बचाने और समय पर सुरक्षित स्थान पर पहुँच पाने में असमर्थ हैं. उन्हें इन परिस्थितियों में विशाल चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है, जिसका उल्लेख बुधवार को प्रस्तुत की गई एक नई रिपोर्ट में किया गया है.
What's Your Reaction?