ग़ाज़ा की व्यथा को 'बयाँ करने के लिए शब्द नहीं', ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाने का आग्रह

संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत मामलों के लिए अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने, ग़ाज़ा पट्टी में व्याप्त गहरे मानवीय संकट पर बुधवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भोजन ख़त्म होता जा रहा है, खाद्य सहायता पाने और आम फ़लस्तीनी लोग, अपने परिवार का पेट भरने की कोशिश में जान गँवा रहे हैं. उन्होंने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को बताया कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य व अन्य सहायता आपूर्ति की क़िल्लत, हवाई हमलों और बमबारी के बीच हज़ारों लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं, सैकड़ों हताहत हुए हैं और उनकी व्यथा को बयाँ नहीं किया जा सकता है. इस बैठक का प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है.

PNSPNS
Jul 18, 2025 - 04:29
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow