क्या Trump ने White House में बुलाकर Elon Musk को ट्रेजरी सेक्रेटरी से पिटवाया था, इस वजह से आंखों पर थे चोट के निशान? किसने किया बड़ा खुलासा

सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सबसे कामयाब कारोबारी व सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने मिलकर अमेरिका को नए दौरे में लाने का वादा किया। मस्क की मदद से ट्रंप ने सत्ता हासिल की। लेकिन 130 दिन के भीतर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच तलवारें खिंच गई वो भी इस कदर की दोनों एक दूसरे का बड़ा नुकसान चाहते हैं। ट्रंप की कोशिश है कि मस्क का कारोबार चौपट हो जाए तो मस्क इससे भी एक कमद आगे हैं। वो चाहते हैं कि ट्रंप की सत्ता से विदाई हो जाए और जेडी वेंस को अमेरिका का राष्ट्रपति बना दिया जाए। लेकिन बीते सप्ताह का एक वाक्या आपको याद होगा जब अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाने वाले एलन मस्क की आंख को लेकर सवाल उठा था। जब व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने मस्क की आंख पर लगे चोट को लेकर सवाल पूछा था और उन्होंने जवाब में कहा था कि उनके बेटे की शरारत का ये नतीजा है। लेकिन अब एलन मस्क के व्हाइट हाउस में घटित एक घटना का खुलासा सामने आया है। इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़कियों के साथ सेक्स, ड्रग्स, एपस्टीन फाइल्स...मस्क ने कैसे ट्रंप के उतारे कपड़ेव्हाइट हाउस में हुई थी हाथापाई बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस के भीतर मस्क और ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। यह विवाद इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर हुआ था। दोनों अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को नियुक्त करवाना चाहते थे। दरअसल, मस्क ने गैरी शेपली को आईआरएस प्रमुख बनाना चाहा, जबकि बेसेन्ट ने माइकल फॉकंडर को प्रस्तावित किया। बहस के दौरान मस्क ने रग्बी की तरह बेसेंट की पसलियों पर कंधे से टक्कर मारी, जिसके जवाब में बेसेंट ने भी मस्क को मारा। ट्रम्प के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन ने घटना की पुष्टि की। इस टकराव के बाद ट्रम्प और मस्क के बीच रिश्ते और खराब हो गए थे। वॉशिंगटन पोस्ट ने यह दावा किया है। इस घटना के बाद ट्रम्प ने मस्क को 'ड्रग एडिक्ट' तक कह दिया था।इसे भी पढ़ें: Biden 2.0 Returns? प्लेन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे ट्रंप, लोग बोले- इलाज कराओक्यों भड़क गए थे मस्कयह विवाद ओवल ऑफिस में शुरू हुआ था। बाद में चीफ अऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स के ऑफिस और फिर नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के ऑफिस तक पहुंच गया। एक चश्मदीद ने बताया कि ये दो अरबपतियों की लड़ाई थी, जो वेस्ट बिंग में डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसी लग रही थी। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इलॉन मस्क से पूछा आपने एक लाख करोड़ डॉलर की बचत का वादा किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 10 हजार करोड़ डॉलर की ही कटौती हुई है। आप कर क्या रहे हैं? इसी सवाल पर मस्क भड़क गए और उन्होंने बेसेंट को धक्का दे दिया। बेसेंट ने मस्क पर चिल्लाते हुए गाली दी। मस्क ने कहा, मैं सुन नहीं पा रहा, जोर से बोलो।' यह मस्क का ट्रम्प प्रशासन में बतौर स्पेशल एडवाइजर आखिरी दिन था। Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

PNSPNS
Jun 10, 2025 - 03:30
 0
क्या Trump ने White House में बुलाकर Elon Musk को ट्रेजरी सेक्रेटरी से पिटवाया था, इस वजह से आंखों पर थे चोट के निशान? किसने किया बड़ा खुलासा

सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सबसे कामयाब कारोबारी व सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने मिलकर अमेरिका को नए दौरे में लाने का वादा किया। मस्क की मदद से ट्रंप ने सत्ता हासिल की। लेकिन 130 दिन के भीतर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच तलवारें खिंच गई वो भी इस कदर की दोनों एक दूसरे का बड़ा नुकसान चाहते हैं। ट्रंप की कोशिश है कि मस्क का कारोबार चौपट हो जाए तो मस्क इससे भी एक कमद आगे हैं। वो चाहते हैं कि ट्रंप की सत्ता से विदाई हो जाए और जेडी वेंस को अमेरिका का राष्ट्रपति बना दिया जाए। लेकिन बीते सप्ताह का एक वाक्या आपको याद होगा जब अपनी बेबाक बातों के लिए जाने जाने वाले एलन मस्क की आंख को लेकर सवाल उठा था। जब व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने मस्क की आंख पर लगे चोट को लेकर सवाल पूछा था और उन्होंने जवाब में कहा था कि उनके बेटे की शरारत का ये नतीजा है। लेकिन अब एलन मस्क के व्हाइट हाउस में घटित एक घटना का खुलासा सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़कियों के साथ सेक्स, ड्रग्स, एपस्टीन फाइल्स...मस्क ने कैसे ट्रंप के उतारे कपड़े

व्हाइट हाउस में हुई थी हाथापाई 

बताया जा रहा है कि व्हाइट हाउस के भीतर मस्क और ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट के बीच बहस इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। यह विवाद इंटरनल रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) के नए प्रमुख की नियुक्ति को लेकर हुआ था। दोनों अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को नियुक्त करवाना चाहते थे। दरअसल, मस्क ने गैरी शेपली को आईआरएस प्रमुख बनाना चाहा, जबकि बेसेन्ट ने माइकल फॉकंडर को प्रस्तावित किया। बहस के दौरान मस्क ने रग्बी की तरह बेसेंट की पसलियों पर कंधे से टक्कर मारी, जिसके जवाब में बेसेंट ने भी मस्क को मारा। ट्रम्प के पूर्व रणनीतिकार स्टीव बैनन ने घटना की पुष्टि की। इस टकराव के बाद ट्रम्प और मस्क के बीच रिश्ते और खराब हो गए थे। वॉशिंगटन पोस्ट ने यह दावा किया है। इस घटना के बाद ट्रम्प ने मस्क को 'ड्रग एडिक्ट' तक कह दिया था।

इसे भी पढ़ें: Biden 2.0 Returns? प्लेन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे ट्रंप, लोग बोले- इलाज कराओ

क्यों भड़क गए थे मस्क

यह विवाद ओवल ऑफिस में शुरू हुआ था। बाद में चीफ अऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स के ऑफिस और फिर नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर के ऑफिस तक पहुंच गया। एक चश्मदीद ने बताया कि ये दो अरबपतियों की लड़ाई थी, जो वेस्ट बिंग में डब्ल्यूडब्ल्यूई जैसी लग रही थी। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इलॉन मस्क से पूछा आपने एक लाख करोड़ डॉलर की बचत का वादा किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 10 हजार करोड़ डॉलर की ही कटौती हुई है। आप कर क्या रहे हैं? इसी सवाल पर मस्क भड़क गए और उन्होंने बेसेंट को धक्का दे दिया। बेसेंट ने मस्क पर चिल्लाते हुए गाली दी। मस्क ने कहा, मैं सुन नहीं पा रहा, जोर से बोलो।' यह मस्क का ट्रम्प प्रशासन में बतौर स्पेशल एडवाइजर आखिरी दिन था। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow