कोलकाता के पास एक अपार्टमेंट से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को एक आवासीय फ्लैट से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस जब्ती के सिलसिले में फ्लैट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में राहारा स्थित फ्लैट से 15 आग्नेयास्त्र और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए थे और इसके पीछे क्या साजिश थी।

PNSPNS
Aug 5, 2025 - 04:30
 0
कोलकाता के पास एक अपार्टमेंट से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को एक आवासीय फ्लैट से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस जब्ती के सिलसिले में फ्लैट के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में राहारा स्थित फ्लैट से 15 आग्नेयास्त्र और बड़ी संख्या में कारतूस जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाए गए थे और इसके पीछे क्या साजिश थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow