एअर इंडिया ने रखरखाव संबंधी समस्या के चलते मिलान-दिल्ली उड़ान रद्द की
टाटा समूह के मलिकाना हक वाली निजी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि उसने अंतिम समय में रखरखाव संबंधी समस्या का पता चलने के बाद 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली आने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बयान में कहा गया है, “16 अगस्त को मिलान से दिल्ली के लिए प्रस्तावित उड़ान संख्या एआई138 को ‘पुशबैक’ के दौरान सामने आए रखरखाव संबंधी कार्य के कारण रद्द कर दिया गया।”‘पुशबैक’ का मतलब विमान को हवाई अड्डे पर पार्किंग की जगह से पीछे की ओर धकेलने की प्रक्रिया से है। यह प्रक्रिया जमीन पर मौजूद कर्मचारियों को विमान को सुरक्षित तरीके से और कुशलता से गेट से दूर करने की अनुमति देती है। बयान में कहा गया है, “मिलान में हमारी ‘ग्राउंड टीम’ ने सभी प्रभावित यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की, उन्हें होटल में ठहराया और उनके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर उन्हें टिकट रद्द कराने पर पूरा किराया वापस करने या यात्रा पुननिर्धारित करने की सुविधा दी।
टाटा समूह के मलिकाना हक वाली निजी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि उसने अंतिम समय में रखरखाव संबंधी समस्या का पता चलने के बाद 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली आने वाली अपनी उड़ान रद्द कर दी।
एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बयान में कहा गया है, “16 अगस्त को मिलान से दिल्ली के लिए प्रस्तावित उड़ान संख्या एआई138 को ‘पुशबैक’ के दौरान सामने आए रखरखाव संबंधी कार्य के कारण रद्द कर दिया गया।”
‘पुशबैक’ का मतलब विमान को हवाई अड्डे पर पार्किंग की जगह से पीछे की ओर धकेलने की प्रक्रिया से है। यह प्रक्रिया जमीन पर मौजूद कर्मचारियों को विमान को सुरक्षित तरीके से और कुशलता से गेट से दूर करने की अनुमति देती है।
बयान में कहा गया है, “मिलान में हमारी ‘ग्राउंड टीम’ ने सभी प्रभावित यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की, उन्हें होटल में ठहराया और उनके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर उन्हें टिकट रद्द कराने पर पूरा किराया वापस करने या यात्रा पुननिर्धारित करने की सुविधा दी।
What's Your Reaction?