उत्तराखंड: चमोली में कार से टक्कर के बाद दो मोटरसाइकिल सवारों की मृत्यु

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल की एक कार से भिडंत हो जाने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यहां बताया कि हादसा चमोली और पीपलकोटी के बीच बिरही के समीप बृहस्पतिवार देर रात हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए और उन्हें तत्काल गोपेश्वर में जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी। मृतकों की पहचान जिले के नंदानगर क्षेत्र के रामणी गांव के रहने वाले कमल सिंह (27) और राहुल सिंह (28) के रूप में हुई है।

PNSPNS
Nov 29, 2025 - 12:04
 0
उत्तराखंड: चमोली में कार से टक्कर के बाद दो मोटरसाइकिल सवारों की मृत्यु

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल की एक कार से भिडंत हो जाने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने यहां बताया कि हादसा चमोली और पीपलकोटी के बीच बिरही के समीप बृहस्पतिवार देर रात हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए और उन्हें तत्काल गोपेश्वर में जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी। मृतकों की पहचान जिले के नंदानगर क्षेत्र के रामणी गांव के रहने वाले कमल सिंह (27) और राहुल सिंह (28) के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow