इंदौर में आठ माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मारने के आरोप में मां गिरफ्तार

इंदौर में आठ माह की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर जान से मारने के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शिवेंदु जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अविनाश चौहान नामक एक व्यक्ति के घर में बनी पानी की भूमिगत टंकी में उनकी आठ माह की बेटी मायरा का शव बुधवार को मिला था। उन्होंने बताया कि परिजनों के संदेह जताने पर बच्ची की मां वर्षा (26) से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने विरोधाभासी बयान दिए। एसीपी जोशी के मुताबिक सख्ती से पूछताछ किए जाने पर वर्षा ने सास-ससुर से पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर उसकी हत्या का जुर्म कथित तौर पर कबूल किया। उन्होंने पूछताछ के हवाले से बताया, वर्षा ने अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबो दिया। फिर टंकी का ढक्कन बंद करके उसके ऊपर पानी का भारी मोटर पंप रख दिया। बाद में उसने अपने पति से बच्ची के गायब होने की बात कही और उसे ढूंढने का नाटक भी किया।’’ एसीपी ने बताया कि वर्षा ने अपनी बच्ची को जब पानी की टंकी में डुबोया, तो उसके सास-ससुर एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि के चलते घर से बाहर थे और उसका पति शौचालय में था। उन्होंने बताया कि बच्ची के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

PNSPNS
Jun 6, 2025 - 03:30
 0
इंदौर में आठ माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मारने के आरोप में मां गिरफ्तार

इंदौर में आठ माह की बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर जान से मारने के आरोप में पुलिस ने उसकी मां को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शिवेंदु जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अविनाश चौहान नामक एक व्यक्ति के घर में बनी पानी की भूमिगत टंकी में उनकी आठ माह की बेटी मायरा का शव बुधवार को मिला था। उन्होंने बताया कि परिजनों के संदेह जताने पर बच्ची की मां वर्षा (26) से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने विरोधाभासी बयान दिए।

एसीपी जोशी के मुताबिक सख्ती से पूछताछ किए जाने पर वर्षा ने सास-ससुर से पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर उसकी हत्या का जुर्म कथित तौर पर कबूल किया।

उन्होंने पूछताछ के हवाले से बताया, वर्षा ने अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबो दिया। फिर टंकी का ढक्कन बंद करके उसके ऊपर पानी का भारी मोटर पंप रख दिया। बाद में उसने अपने पति से बच्ची के गायब होने की बात कही और उसे ढूंढने का नाटक भी किया।’’

एसीपी ने बताया कि वर्षा ने अपनी बच्ची को जब पानी की टंकी में डुबोया, तो उसके सास-ससुर एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि के चलते घर से बाहर थे और उसका पति शौचालय में था। उन्होंने बताया कि बच्ची के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow