आपका Travel Plan होगा प्रभावित! Air India, IndiGo ने महंगे Fuel के कारण घटाईं उड़ानें

एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस, विमान ईंधन की ऊंची कीमतों तथा अपेक्षा से कम यात्रा मांग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अपनी घरेलू उड़ानों में अस्थायी रूप से 10 से 22 प्रतिशत की कमी कर रहीं हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया में फरवरी के अंत से शुरू हुए संघर्ष के कारण एयरलाइंस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें ईंधन की बढ़ती कीमतें और हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध शामिल हैं। इन समस्याओं के कारण परिचालन लागत बढ़ गई है। बढ़ती लागतों की वजह से एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी आने वाले महीनों के लिए अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया जून और जुलाई के लिए अपनी घरेलू उड़ानों में 20-22 प्रतिशत की कटौती कर रही है तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस जून के लिए घरेलू सेवाओं में 10 प्रतिशत की कमी कर रही है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में कटौती का यह प्रतिशत इनकी ग्रीष्मकाल में संबंधित महीनों के दौरान निर्धारित उड़ान कार्यक्रमों के आधार पर तुलना करते हुए दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए घरेलू उड़ानों में 12-15 प्रतिशत की कटौती कर रही है। यह कटौती उन उड़ानों की तुलना में है, जिन्हें ग्रीष्मकाल कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया था। एयर इंडिया हर सप्ताह लगभग 4,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें करीब 3,600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं। कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जून से अगस्त, 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले घोषित बदलावों के साथ-साथ कुछ घरेलू मार्गों पर भी अस्थायी रूप से उड़ानों की संख्या घटाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उड़ानों में 20-22 प्रतिशत की कमी आएगी। करीब 3,600 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के आधार पर 22 प्रतिशत की कटौती से प्रति सप्ताह 790 से ज्यादा सेवाओं की कटौती होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘घरेलू उड़ानों की संख्या पर इसका प्रभाव 10 प्रतिशत से कम है।’’ यह एयरलाइन हर सप्ताह लगभग 3,000 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें से करीब 2,400 घरेलू उड़ानें हैं। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो हर सप्ताह लगभग 15,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें से लगभग 13,000 घरेलू उड़ानें हैं। इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि मांग में आई कमी और मौसमी समायोजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सेवाओं में कटौती की है, जो हर साल जून के मध्य से अगस्त तक किया जाता है।

PNSPNS
May 28, 2026 - 16:09
 0
आपका Travel Plan होगा प्रभावित! Air India, IndiGo ने महंगे Fuel के कारण घटाईं उड़ानें

एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस, विमान ईंधन की ऊंची कीमतों तथा अपेक्षा से कम यात्रा मांग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अपनी घरेलू उड़ानों में अस्थायी रूप से 10 से 22 प्रतिशत की कमी कर रहीं हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया में फरवरी के अंत से शुरू हुए संघर्ष के कारण एयरलाइंस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें ईंधन की बढ़ती कीमतें और हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध शामिल हैं। इन समस्याओं के कारण परिचालन लागत बढ़ गई है। बढ़ती लागतों की वजह से एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी आने वाले महीनों के लिए अपनी घरेलू उड़ानों में कटौती का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया जून और जुलाई के लिए अपनी घरेलू उड़ानों में 20-22 प्रतिशत की कटौती कर रही है तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस जून के लिए घरेलू सेवाओं में 10 प्रतिशत की कमी कर रही है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में कटौती का यह प्रतिशत इनकी ग्रीष्मकाल में संबंधित महीनों के दौरान निर्धारित उड़ान कार्यक्रमों के आधार पर तुलना करते हुए दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए घरेलू उड़ानों में 12-15 प्रतिशत की कटौती कर रही है। यह कटौती उन उड़ानों की तुलना में है, जिन्हें ग्रीष्मकाल कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया था। एयर इंडिया हर सप्ताह लगभग 4,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें करीब 3,600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जून से अगस्त, 2026 के बीच चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले घोषित बदलावों के साथ-साथ कुछ घरेलू मार्गों पर भी अस्थायी रूप से उड़ानों की संख्या घटाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उड़ानों में 20-22 प्रतिशत की कमी आएगी। करीब 3,600 साप्ताहिक घरेलू उड़ानों के आधार पर 22 प्रतिशत की कटौती से प्रति सप्ताह 790 से ज्यादा सेवाओं की कटौती होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘घरेलू उड़ानों की संख्या पर इसका प्रभाव 10 प्रतिशत से कम है।’’ यह एयरलाइन हर सप्ताह लगभग 3,000 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें से करीब 2,400 घरेलू उड़ानें हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो हर सप्ताह लगभग 15,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें से लगभग 13,000 घरेलू उड़ानें हैं। इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि मांग में आई कमी और मौसमी समायोजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सेवाओं में कटौती की है, जो हर साल जून के मध्य से अगस्त तक किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow