अलग हुए या Shivangi Joshi के नए शो के प्रचार के लिए Kushal Tandon ने की ब्रेकअप की घोषणा, फैंस पूछ रहे सवाल!

टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। एक्टर ने खुद ये खबर फैन्स के साथ शेयर की है। कुशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'मैं बस उन सभी लोगों को बताना चाहता हूं जिन्हें मैं प्यार करता हूं कि शिवांगी (जोशी) और मैं अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं।' हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले ही ये लोगों की नजर में आ गया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। इसे भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh ने साउथ फिल्मों में कास्टिंग काउच पर की थी टिप्पणी, अब कहा- इसे 'बढ़ा-चढ़ाकर' बताया गयाकुशाल और शिवांगी के ब्रेकअप पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग दोनों की तस्वीरों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने कुशाल के इस कदम की आलोचना की और इसे पब्लिसिटी मूव बताया। बता दें, शिवांगी जल्द ही शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आएंगी। यही वजह है कि लोग कुशाल के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कई अन्य लोगों ने भी इस पर एक्टर का बचाव किया है। इस बीच कुशाल और शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इसे भी पढ़ें: क्या Housefull 5 में महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रियाकुशाल और शिवांगी ने शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुशाल और शिवांगी को थाईलैंड में एक साथ छुट्टियां मनाते भी देखा गया था। पिछले साल अक्टूबर में एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता ने उनके लिए रिश्ता ढूंढना बंद कर दिया है।

PNSPNS
Jun 17, 2025 - 03:31
 0
अलग हुए या Shivangi Joshi के नए शो के प्रचार के लिए Kushal Tandon ने की ब्रेकअप की घोषणा, फैंस पूछ रहे सवाल!
टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। एक्टर ने खुद ये खबर फैन्स के साथ शेयर की है। कुशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'मैं बस उन सभी लोगों को बताना चाहता हूं जिन्हें मैं प्यार करता हूं कि शिवांगी (जोशी) और मैं अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं।' हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले ही ये लोगों की नजर में आ गया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं।
 

इसे भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh ने साउथ फिल्मों में कास्टिंग काउच पर की थी टिप्पणी, अब कहा- इसे 'बढ़ा-चढ़ाकर' बताया गया


कुशाल और शिवांगी के ब्रेकअप पर ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग दोनों की तस्वीरों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। कई लोगों ने कुशाल के इस कदम की आलोचना की और इसे पब्लिसिटी मूव बताया। बता दें, शिवांगी जल्द ही शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आएंगी। यही वजह है कि लोग कुशाल के इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कई अन्य लोगों ने भी इस पर एक्टर का बचाव किया है। इस बीच कुशाल और शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: क्या Housefull 5 में महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया


कुशाल और शिवांगी ने शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुशाल और शिवांगी को थाईलैंड में एक साथ छुट्टियां मनाते भी देखा गया था। पिछले साल अक्टूबर में एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता ने उनके लिए रिश्ता ढूंढना बंद कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow