World Team Snooker: चीन के खिलाफ फाइनल में एक गलती पड़ी भारी, भारत को मिला सिल्वर मेडल

 भारत को शुक्रवार को विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में मेजबान चीन ‘ए’ के हाथों 2-3 से मिली हार से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था और भारत के आदित्य मेहता निर्णायक फ्रेम में ली चेंगजी के खिलाफ लड़खड़ा गए। वह गलतियों से भरे इस मैच में अहम मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। उमस भरे मौसम में दोनों खिलाड़ी संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मेहता खिताब के लिए हुए इस निर्णायक मुकाबले में पिछड़ गए। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने चेंगजी के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अपनी रणनीतिक समझ के लिए मशहूर आडवाणी ने संयम बनाए रखा और 36 के निर्णायक ब्रेक के साथ उन्होंने फ्रेम अपने नाम किया। मेहता इसके बाद जू जियारुई से 34-66 से हार गए। युगल मुकाबले में आडवाणी और मेहता की भारतीय जोड़ी जियारुई और पैन यिमिंग से हार गई। चीन की जोड़ी ने 32 और 33 के ब्रेक बनाकर 2-1 की बढ़त बना ली। आडवाणी ने एक बार फिर अपने सटीक खेल से भारत की वापसी कराई। 11 बार के राष्ट्रीय चैंपियन ने जियारुई के खिलाफ 82-4 की शानदार जीत में 36, 16 और 17 के ब्रेक बनाए। लेकिन निर्णायक फ्रेम में मेहता अपनी लय नहीं ढूंढ पाए और भारत को जीत नहीं दिला सके।

PNSPNS
Jun 20, 2026 - 10:55
 0
World Team Snooker: चीन के खिलाफ फाइनल में एक गलती पड़ी भारी, भारत को मिला सिल्वर मेडल

 भारत को शुक्रवार को विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में मेजबान चीन ‘ए’ के हाथों 2-3 से मिली हार से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था और भारत के आदित्य मेहता निर्णायक फ्रेम में ली चेंगजी के खिलाफ लड़खड़ा गए। वह गलतियों से भरे इस मैच में अहम मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। उमस भरे मौसम में दोनों खिलाड़ी संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मेहता खिताब के लिए हुए इस निर्णायक मुकाबले में पिछड़ गए। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने चेंगजी के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

अपनी रणनीतिक समझ के लिए मशहूर आडवाणी ने संयम बनाए रखा और 36 के निर्णायक ब्रेक के साथ उन्होंने फ्रेम अपने नाम किया। मेहता इसके बाद जू जियारुई से 34-66 से हार गए। युगल मुकाबले में आडवाणी और मेहता की भारतीय जोड़ी जियारुई और पैन यिमिंग से हार गई। चीन की जोड़ी ने 32 और 33 के ब्रेक बनाकर 2-1 की बढ़त बना ली।

आडवाणी ने एक बार फिर अपने सटीक खेल से भारत की वापसी कराई। 11 बार के राष्ट्रीय चैंपियन ने जियारुई के खिलाफ 82-4 की शानदार जीत में 36, 16 और 17 के ब्रेक बनाए। लेकिन निर्णायक फ्रेम में मेहता अपनी लय नहीं ढूंढ पाए और भारत को जीत नहीं दिला सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow