Women Health: फॉल्स लेबर पेन असली डिलीवरी दर्द नहीं, जानें दोनों के बीच का बड़ा अंतर

प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाला पेन हमेशा डिलीवरी का संकेत नहीं देता है। बता दें प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाला पेन कई बार प्रोड्रोमल यानी की फॉल्स लेबर पेन भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्रोमल महिला के शरीर को असली लेबर पेन के लिए तैयार करता है। लेकिन इसको डिलीवरी की शुरूआत नहीं माना जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाला पेन प्रोड्रोमल यानी की फॉल्स लेबर पेन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इससे कैसे निपटा जा सकता है।जानिए क्‍या है प्रोड्रोमल लेबरप्रोड्रोमल लेबर प्रसव प्रोसेस का एक सामान्य हिस्सा है। इस दौरान महिला के पेट में आने वाले कॉन्ट्रैक्शन और कभी-कभी एक्टिव लेबर के कॉन्ट्रैक्शन जितना दर्दनाक लग सकता है। यह समय-समय पर आते हैं और कुछ मिनटों तक ही रहते हैं।इसे भी पढ़ें: World Liver Day: भारत में क्यों बढ़ रहा Liver Damage का खतरा? इन 7 संकेतों को न करें Ignoreमाना जाता है कि यह कॉन्‍ट्रैक्‍शन गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म के लिए सही स्थिति में लाने में मदद करते हैं। वहीं यह महिला के गर्भाशय और पेल्विस की मांसपेशियों को सक्रिय लेबर के लिए भी तैयार करते हैं।समझा जाता है असली लेबर पेनप्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही में प्रोड्रोमल लेबर महसूस होता है। इस कारण कई महिलाएं इसको असली लेबर पेन की शुरूआत समझ लेती हैं। लेकिन इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।कब होता है ये दर्दज्यादातर महिलाओं में प्रेग्नेंसी के करीब 37वें सप्ताह के आसपास प्रोड्रोमल लेबर शुरू हो सकता है। लेकिन इसकी अवधि निश्चित नहीं होती है और हर गर्भावस्था और हर महिला में यह अलग-अलग हो सकती है। कभी-कभी फॉल्स लेबर की कॉन्ट्रैक्शन कई दिनों तक भी चल सकती है।दर्द कितनी देर रहता हैबता दें कि आमतौर पर फॉल्स लेबर कॉन्ट्रैक्शन हल्के दर्द वाले होते हैं, जोकि हर 5 मिनट में आ सकते हैं। करीब 60 सेकेंड तक रह सकते हैं। लेकिन समय का साथ इनमें बढ़ोतरी नहीं होती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि महिला की सर्विक्स फैल रही है या फिर वह सही में लेबर पेन में जा रही हैप्रोड्रोमल लेबर के लक्षणसमय के साथ ऐंठन या दर्द नहीं बढ़ना।1 मिनट तक हर कॉन्‍ट्रेक्शन चलता है।पेट के सामने वाले हिस्सा में कड़ापन या कसाव होना।कॉन्‍ट्रेक्‍शन जो पांच मिनट के अंतराल पर होते हैं। फॉल्‍स लेबर पेन से ऐसे निपटेंअगर रात में फॉल्स लेबर पेन शुरू हो तो थोड़ी देर सोने की कोशिश करें।कुछ स्नैक्स खा लें।गुनगुने पानी से नहाएं।पानी या फिर स्पोर्ट्स ड्रिंक पिएं।एक झपकी लें।कोई हल्का-फुल्का काम करें।थोड़ा समय के लिए आराम से टहलें।इस दौरान ऐसा काम करें, जिससे आप रिलैक्स हों, जैसे- संगीत सुनना, किताबें पढ़ना, सुरक्षित हर्बल चाय पीना और ध्यान आदि करना।इन लक्षणों से समझें मह‍िला एक्‍ट‍िव लेबर पेन में हैएक लेख में बताया गया है कि पेल्विक जांच के बिना यह बता पाना संभव नहीं होता है कि फॉल्स लेबर एक्टिव लेबर कॉन्ट्रैक्शन में बदल गए हैं या फिर नहीं।लेकिन कुछ लक्षणों के द्वारा आप इसको समझ सकते हैं। जैसे- अगर कॉन्ट्रैक्शन नियमित अंतराल पर 5 मिनट से कम गैप में होने लगें, या फिर 1 मिनट से ज्यादा समय तक हर कॉन्ट्रैक्शन चले और यह स्थिति लगातार 1 घंटे से ज्यादा बनी रहे। इस स्थिति में आपको गायनोकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।डॉक्टर से कब संपर्क करेंप्राप्त जानकारी के मुताबिक अगर कॉन्ट्रैक्शन के दौरान प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही है। या फिर आपको ऐसा लग रहा है कि बच्‍चे की मूवमेंट सामान्‍य से कम हो रही है। तो इस स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

PNSPNS
Apr 20, 2026 - 20:24
 0
Women Health: फॉल्स लेबर पेन असली डिलीवरी दर्द नहीं, जानें दोनों के बीच का बड़ा अंतर
प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाला पेन हमेशा डिलीवरी का संकेत नहीं देता है। बता दें प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाला पेन कई बार प्रोड्रोमल यानी की फॉल्स लेबर पेन भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्रोमल महिला के शरीर को असली लेबर पेन के लिए तैयार करता है। लेकिन इसको डिलीवरी की शुरूआत नहीं माना जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में होने वाला पेन प्रोड्रोमल यानी की फॉल्स लेबर पेन के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इससे कैसे निपटा जा सकता है।

जानिए क्‍या है प्रोड्रोमल लेबर

प्रोड्रोमल लेबर प्रसव प्रोसेस का एक सामान्य हिस्सा है। इस दौरान महिला के पेट में आने वाले कॉन्ट्रैक्शन और कभी-कभी एक्टिव लेबर के कॉन्ट्रैक्शन जितना दर्दनाक लग सकता है। यह समय-समय पर आते हैं और कुछ मिनटों तक ही रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: World Liver Day: भारत में क्यों बढ़ रहा Liver Damage का खतरा? इन 7 संकेतों को न करें Ignore


माना जाता है कि यह कॉन्‍ट्रैक्‍शन गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म के लिए सही स्थिति में लाने में मदद करते हैं। वहीं यह महिला के गर्भाशय और पेल्विस की मांसपेशियों को सक्रिय लेबर के लिए भी तैयार करते हैं।

समझा जाता है असली लेबर पेन

प्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही में प्रोड्रोमल लेबर महसूस होता है। इस कारण कई महिलाएं इसको असली लेबर पेन की शुरूआत समझ लेती हैं। लेकिन इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

कब होता है ये दर्द

ज्यादातर महिलाओं में प्रेग्नेंसी के करीब 37वें सप्ताह के आसपास प्रोड्रोमल लेबर शुरू हो सकता है। लेकिन इसकी अवधि निश्चित नहीं होती है और हर गर्भावस्था और हर महिला में यह अलग-अलग हो सकती है। कभी-कभी फॉल्स लेबर की कॉन्ट्रैक्शन कई दिनों तक भी चल सकती है।

दर्द कितनी देर रहता है

बता दें कि आमतौर पर फॉल्स लेबर कॉन्ट्रैक्शन हल्के दर्द वाले होते हैं, जोकि हर 5 मिनट में आ सकते हैं। करीब 60 सेकेंड तक रह सकते हैं। लेकिन समय का साथ इनमें बढ़ोतरी नहीं होती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि महिला की सर्विक्स फैल रही है या फिर वह सही में लेबर पेन में जा रही है

प्रोड्रोमल लेबर के लक्षण

समय के साथ ऐंठन या दर्द नहीं बढ़ना।
1 मिनट तक हर कॉन्‍ट्रेक्शन चलता है।
पेट के सामने वाले हिस्सा में कड़ापन या कसाव होना।
कॉन्‍ट्रेक्‍शन जो पांच मिनट के अंतराल पर होते हैं।
 

फॉल्‍स लेबर पेन से ऐसे निपटें

अगर रात में फॉल्स लेबर पेन शुरू हो तो थोड़ी देर सोने की कोशिश करें।
कुछ स्नैक्स खा लें।
गुनगुने पानी से नहाएं।
पानी या फिर स्पोर्ट्स ड्रिंक पिएं।
एक झपकी लें।
कोई हल्का-फुल्का काम करें।
थोड़ा समय के लिए आराम से टहलें।
इस दौरान ऐसा काम करें, जिससे आप रिलैक्स हों, जैसे- संगीत सुनना, किताबें पढ़ना, सुरक्षित हर्बल चाय पीना और ध्यान आदि करना।

इन लक्षणों से समझें मह‍िला एक्‍ट‍िव लेबर पेन में है

एक लेख में बताया गया है कि पेल्विक जांच के बिना यह बता पाना संभव नहीं होता है कि फॉल्स लेबर एक्टिव लेबर कॉन्ट्रैक्शन में बदल गए हैं या फिर नहीं।

लेकिन कुछ लक्षणों के द्वारा आप इसको समझ सकते हैं। जैसे- अगर कॉन्ट्रैक्शन नियमित अंतराल पर 5 मिनट से कम गैप में होने लगें, या फिर 1 मिनट से ज्यादा समय तक हर कॉन्ट्रैक्शन चले और यह स्थिति लगातार 1 घंटे से ज्यादा बनी रहे। इस स्थिति में आपको गायनोकोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

डॉक्टर से कब संपर्क करें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगर कॉन्ट्रैक्शन के दौरान प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही है। या फिर आपको ऐसा लग रहा है कि बच्‍चे की मूवमेंट सामान्‍य से कम हो रही है। तो इस स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow