Skip Dinner Good Or Bad: अच्छी सेहत पाने के लिए डिनर स्किप करना सही या गलत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

आज के समय में अधिकतर लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक रहते हैं। यह बात सभी लोग जानते हैं कि अगर आपको अपनी सेहत ठीक रखनी है, तो डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। हम कब खाते हैं और क्या खाते हैं, इन सभी का असर हमारी सेहत पर सीधा होता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप दिन में तीन बार खाना खाते हैं, नाश्ता, लंच और डिनर तो इसमें सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। नाश्ते में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए, फिर लंच में थोड़ा हल्का और रात को सबसे हल्का भोजन करना अच्छा माना जाता है।बता दें कि इन दिनों अच्छी फिटनेस पाने, वेट लॉस करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग 'स्किप डिनर' काफी ट्रेंडिंग में है। इसका मतलब है कि आप रात का खाना छोड़ दीजिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या शरीर को हेल्दी रखने के लिए डिनर स्किप कर देना चाहिए।इसे भी पढ़ें: रोजमर्रा की इन आदतों से दवाओं के बिना भी कम की जा सकती है पीसीओडी ब्लोटिंग, जानिए कैसेइंटरमिटेंट फास्टिंग और डिनर स्किप करनाअक्सर हम यह सुनते हैं कि रात को हल्का भोजन खाना चाहिए या फिर डिनर जल्दी करना फायदेमंद होता है। लेकिन आज के समय में लोग एक कदम आगे बढ़कर डिनर को स्किप कर देते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई डिनर स्किप करना फायदेमंद होता है या फिर यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।इंटरमिटेंट फास्टिंग से डिनर स्किप करने का चलन काफी ज्यादा हुआ है। इसमें व्यक्ति को 16:8 फास्टिंग करने की सलाह दी जाती है। जिसमें व्यक्ति 16 घंटे उपवास करता है और सिर्फ 8 घंटे भोजन करता है, जोकि अक्सर ब्रेकफास्ट और लंच तक सीमित होता है।क्या कहते हैं अध्ययनएक अध्ययन से पता चलता है कि डिनर स्किप करने से या फिर खाने की मात्रा सीमित करने से कैलोरी इनटेक कम होता है। जिस कारण वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि अगर शाम 7 बजे से पहले डिनर कर लिया जाए, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।डिनर छोड़ देना ठीक है या गलतहेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रात में जल्दी खाने या डिनर स्किप करने के अपने कुछ लाभ जरूर हैं। लेकिन सभी लोगों के लिए यह पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि शरीर को काम करने के लिए जरूरी ऊर्जा के लिए खाने की जरूरत होती है। शरीर रात के समय कोशिकाओं की मरम्मत और पुनर्निर्माण करता है। ऐसे में अगर आपने दिन में पर्याप्त पोषण नहीं लिया है, तो रात में डिनर स्किप करने से न सिर्फ यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है, बल्कि आपको कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है।इसके साथ ही अगर आप अपने शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं देते हैं, तो इससे मांसपेशियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। क्योंकि प्रोटीन की सहायता से शरीर रात के समय कोशिकाओं को सही तरीके से मरम्मत करता है।क्या कहते हैं एक्सपर्टएक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह पर भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर डायबिटीज वाले मरीजों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। रात को खाना छोड़ने से इनको लोग ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात का खाना स्किप करने से महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है।विशेषज्ञों के अनुसार, डिनर स्किप करना हर किसी के लिए सही नहीं है। क्योंकि यह व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। प्रेग्नेंट महिलाएं, डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए डिनर स्किप करना समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है। ऐसे में बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही इस तरह के बदलाव करें।

PNSPNS
Aug 26, 2025 - 04:30
 0
Skip Dinner Good Or Bad: अच्छी सेहत पाने के लिए डिनर स्किप करना सही या गलत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आज के समय में अधिकतर लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक रहते हैं। यह बात सभी लोग जानते हैं कि अगर आपको अपनी सेहत ठीक रखनी है, तो डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। हम कब खाते हैं और क्या खाते हैं, इन सभी का असर हमारी सेहत पर सीधा होता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप दिन में तीन बार खाना खाते हैं, नाश्ता, लंच और डिनर तो इसमें सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। नाश्ते में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए, फिर लंच में थोड़ा हल्का और रात को सबसे हल्का भोजन करना अच्छा माना जाता है।

बता दें कि इन दिनों अच्छी फिटनेस पाने, वेट लॉस करने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग 'स्किप डिनर' काफी ट्रेंडिंग में है। इसका मतलब है कि आप रात का खाना छोड़ दीजिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या शरीर को हेल्दी रखने के लिए डिनर स्किप कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोजमर्रा की इन आदतों से दवाओं के बिना भी कम की जा सकती है पीसीओडी ब्लोटिंग, जानिए कैसे


इंटरमिटेंट फास्टिंग और डिनर स्किप करना

अक्सर हम यह सुनते हैं कि रात को हल्का भोजन खाना चाहिए या फिर डिनर जल्दी करना फायदेमंद होता है। लेकिन आज के समय में लोग एक कदम आगे बढ़कर डिनर को स्किप कर देते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या वाकई डिनर स्किप करना फायदेमंद होता है या फिर यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग से डिनर स्किप करने का चलन काफी ज्यादा हुआ है। इसमें व्यक्ति को 16:8 फास्टिंग करने की सलाह दी जाती है। जिसमें व्यक्ति 16 घंटे उपवास करता है और सिर्फ 8 घंटे भोजन करता है, जोकि अक्सर ब्रेकफास्ट और लंच तक सीमित होता है।

क्या कहते हैं अध्ययन

एक अध्ययन से पता चलता है कि डिनर स्किप करने से या फिर खाने की मात्रा सीमित करने से कैलोरी इनटेक कम होता है। जिस कारण वजन कम करने में मदद मिलती है। वहीं एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि अगर शाम 7 बजे से पहले डिनर कर लिया जाए, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

डिनर छोड़ देना ठीक है या गलत

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक रात में जल्दी खाने या डिनर स्किप करने के अपने कुछ लाभ जरूर हैं। लेकिन सभी लोगों के लिए यह पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि शरीर को काम करने के लिए जरूरी ऊर्जा के लिए खाने की जरूरत होती है। शरीर रात के समय कोशिकाओं की मरम्मत और पुनर्निर्माण करता है। ऐसे में अगर आपने दिन में पर्याप्त पोषण नहीं लिया है, तो रात में डिनर स्किप करने से न सिर्फ यह प्रक्रिया बाधित हो सकती है, बल्कि आपको कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है।

इसके साथ ही अगर आप अपने शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं देते हैं, तो इससे मांसपेशियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। क्योंकि प्रोटीन की सहायता से शरीर रात के समय कोशिकाओं को सही तरीके से मरम्मत करता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह पर भोजन नहीं छोड़ना चाहिए। खासकर डायबिटीज वाले मरीजों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। रात को खाना छोड़ने से इनको लोग ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रात का खाना स्किप करने से महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, डिनर स्किप करना हर किसी के लिए सही नहीं है। क्योंकि यह व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। प्रेग्नेंट महिलाएं, डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए डिनर स्किप करना समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है। ऐसे में बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ही इस तरह के बदलाव करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow