Women Health: 28 दिनों से कम समय में पीरियड आना है खतरे की घंटी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीरियड्स से जुड़े कई सवाल महिलाओं के मन में होते हैं और उनको परेशान करते हैं। अमूमन महिलाएं पीरियड्स लेट होने के कारण चिंतित रहती हैं। लेकिन समय से पहले पीरियड्स आने को नजरअंदाज कर देती हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो पीरियड साइकिल 28 दिनों की होनी चाहिए। वहीं अगर पीरियड 28-35 दिनों के बीच आते हैं, तो यह नॉर्मल माना जाता है। वहीं 28 दिन से 1-2 दिन पहले पीरियड्स आना भी नॉर्मल होता है। लेकिन कई बार 21-22 दिनों में पीरियड्स आ जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स 21-22 दिनों में आना नॉर्मल है या फिर इसके पीछे कोई हेल्थ कंडीशन हो सकती है।28 दिनों से कम में पीरियड्स आनाएक्सपर्ट की मानें, तो शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण 28 दिनों से कम में पीरियड्स आ सकते हैं। अगर किसी महिला को 21 दिनों से कम पीरियड साइकिल हो रही है, तो इसका मतलब है कि शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल सही नहीं है।इसे भी पढ़ें: Health Tips: लो बीपी मरीज को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस, वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतेंवहीं थायराइड की समस्या होने पर भी पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। थायराइड हार्मोन पीरियड्स को रेगुलेट करने में अहम होते हैं। ऐसे में जब शरीर में इसका सीक्रेशन सही तरीके से नहीं होता है, तो पीरियड्स पर भी इसका असर होता है।अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर स्ट्रेस में हैं, तो भी इसका असर आपकी पीरियड साइकिल पर हो सकता है। महिलाओं को लगता है कि स्ट्रेस के कारण पीरियड्स डिले होते हैं, लेकिन स्ट्रेस के कारण पीरियड्स समय से पहले आ सकते हैं।इसके अलावा कॉन्ट्रासेप्शन जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल करने पर भी आपकी पीरियड साइकिल प्रभावित हो सकती है।अचानक से वेट या फिर लाइफस्टाइल में होने वाले बदलाव के कारण भी पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।अगर आपको 21 दिनों से कम में पीरियड्स होते हैं, इस दौरान अधिक या कम ब्लीडिंग होती है, तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।वहीं अगर पीरियड्स सिर्फ 1-2 दिन के लिए आ रहे हैं, या ब्लीडिंग 7-8 दिनों तक या उससे ज्यादा हो रही है। तो यह सही नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

PNSPNS
Jun 12, 2025 - 03:31
 0
Women Health: 28 दिनों से कम समय में पीरियड आना है खतरे की घंटी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पीरियड्स से जुड़े कई सवाल महिलाओं के मन में होते हैं और उनको परेशान करते हैं। अमूमन महिलाएं पीरियड्स लेट होने के कारण चिंतित रहती हैं। लेकिन समय से पहले पीरियड्स आने को नजरअंदाज कर देती हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो पीरियड साइकिल 28 दिनों की होनी चाहिए। वहीं अगर पीरियड 28-35 दिनों के बीच आते हैं, तो यह नॉर्मल माना जाता है। वहीं 28 दिन से 1-2 दिन पहले पीरियड्स आना भी नॉर्मल होता है। लेकिन कई बार 21-22 दिनों में पीरियड्स आ जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स 21-22 दिनों में आना नॉर्मल है या फिर इसके पीछे कोई हेल्थ कंडीशन हो सकती है।

28 दिनों से कम में पीरियड्स आना
एक्सपर्ट की मानें, तो शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण 28 दिनों से कम में पीरियड्स आ सकते हैं। अगर किसी महिला को 21 दिनों से कम पीरियड साइकिल हो रही है, तो इसका मतलब है कि शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: लो बीपी मरीज को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस, वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतें


वहीं थायराइड की समस्या होने पर भी पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। थायराइड हार्मोन पीरियड्स को रेगुलेट करने में अहम होते हैं। ऐसे में जब शरीर में इसका सीक्रेशन सही तरीके से नहीं होता है, तो पीरियड्स पर भी इसका असर होता है।

अगर आप लंबे समय से किसी बात को लेकर स्ट्रेस में हैं, तो भी इसका असर आपकी पीरियड साइकिल पर हो सकता है। महिलाओं को लगता है कि स्ट्रेस के कारण पीरियड्स डिले होते हैं, लेकिन स्ट्रेस के कारण पीरियड्स समय से पहले आ सकते हैं।

इसके अलावा कॉन्ट्रासेप्शन जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल करने पर भी आपकी पीरियड साइकिल प्रभावित हो सकती है।

अचानक से वेट या फिर लाइफस्टाइल में होने वाले बदलाव के कारण भी पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं।

अगर आपको 21 दिनों से कम में पीरियड्स होते हैं, इस दौरान अधिक या कम ब्लीडिंग होती है, तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

वहीं अगर पीरियड्स सिर्फ 1-2 दिन के लिए आ रहे हैं, या ब्लीडिंग 7-8 दिनों तक या उससे ज्यादा हो रही है। तो यह सही नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow