WhatsApp का बड़ा Update: Group Admin को मिली नई पावर, शेयर होगी Recent Chat History

मेटा स्वामित्व WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है। इस बार WhatsApp ने ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, इस फीचर की मदद से  ग्रुप में नए ज्वॉइन करने वाले मेंबर को पुरानी चैट देखना आसान कर दिया है। फीचर ग्रुप के एडमिन और मेंबर्स नए जुड़ने वाले यूजर के साथ पिछली कुछ चैट्स शेयर करने का ऑप्शन देता है।इस सुविधा के तहत यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने या हर संदेश को अलग-अलग चुनकर आगे भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वॉट्सएप ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है। यह व्यक्तिगत और समूह चैट की तरह ही सभी प्राइवेसी मानकों का पालन करता है।कैसे काम करता है यह नया फीचरआप जब भी किसी नए ग्रुप में एड किया जाएगा, तो एडमिन और ग्रुप मेंबर्स को शेयर रिसेंट मैसेज का ऑप्शन दिखाई देगा।  इस सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता 25, 50, 75 या 100 तक संदेश साझा कर सकेंगे। यह फीचर केवल हाल ही के संदेशों को शेयर करने की अनुमति देगा। हालांकि, पूरी चैट हिस्ट्री को शेयर करने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। आपको बता दें कि, कंपनी ने इस फीचर को क्लीयर और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए डिजाइन किया है।  शेयर किए गए चैट ग्रुप में अलग से दिखाई देंगी। इसमें चैट की टाइम और भेजने का वाले का नाम भी दिखेगा। चैट मैसेज शेयर करने का सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे सभी यूजर्स इसे देख सकते हैं। एडमिन के पास स्पेशल पावरयह सुविधा अपने-आप सक्रिय नहीं होती है। जब भी कोई नया सदस्य समूह में जुड़ता है, तो इस फीचर का उपयोग अलग से मैन्युअली करना पड़ेगा। ग्रुप एडमिन के पास यह अधिकार होगा कि वे इस सुविधा को सभी सदस्यों के लिए बंद कर सकें। हालांकि, एडमिन चाहें तो किसी भी समय इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

PNSPNS
Feb 21, 2026 - 18:01
 0
WhatsApp का बड़ा Update: Group Admin को मिली नई पावर, शेयर होगी Recent Chat History
मेटा स्वामित्व WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है। इस बार WhatsApp ने ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, इस फीचर की मदद से  ग्रुप में नए ज्वॉइन करने वाले मेंबर को पुरानी चैट देखना आसान कर दिया है। फीचर ग्रुप के एडमिन और मेंबर्स नए जुड़ने वाले यूजर के साथ पिछली कुछ चैट्स शेयर करने का ऑप्शन देता है।

इस सुविधा के तहत यूजर्स को स्क्रीनशॉट लेने या हर संदेश को अलग-अलग चुनकर आगे भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वॉट्सएप ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है। यह व्यक्तिगत और समूह चैट की तरह ही सभी प्राइवेसी मानकों का पालन करता है।

कैसे काम करता है यह नया फीचर

आप जब भी किसी नए ग्रुप में एड किया जाएगा, तो एडमिन और ग्रुप मेंबर्स को शेयर रिसेंट मैसेज का ऑप्शन दिखाई देगा। 
 
इस सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता 25, 50, 75 या 100 तक संदेश साझा कर सकेंगे। यह फीचर केवल हाल ही के संदेशों को शेयर करने की अनुमति देगा। हालांकि, पूरी चैट हिस्ट्री को शेयर करने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। 

आपको बता दें कि, कंपनी ने इस फीचर को क्लीयर और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए डिजाइन किया है।  शेयर किए गए चैट ग्रुप में अलग से दिखाई देंगी। इसमें चैट की टाइम और भेजने का वाले का नाम भी दिखेगा। चैट मैसेज शेयर करने का सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे सभी यूजर्स इसे देख सकते हैं। 

एडमिन के पास स्पेशल पावर

यह सुविधा अपने-आप सक्रिय नहीं होती है। जब भी कोई नया सदस्य समूह में जुड़ता है, तो इस फीचर का उपयोग अलग से मैन्युअली करना पड़ेगा। ग्रुप एडमिन के पास यह अधिकार होगा कि वे इस सुविधा को सभी सदस्यों के लिए बंद कर सकें। हालांकि, एडमिन चाहें तो किसी भी समय इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow