West Bengal: BJP सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर Kolkata Police अलर्ट, Brigade Ground में 4000 जवान तैनात

कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए 900 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस मैदान को प्रभावी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए लगभग 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी पुलिस उपायुक्त या सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे। अधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक कर इस कार्यक्रम की सुरक्षा रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। समारोह में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। प्रवेश द्वारों पर डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंडहेल्ड स्कैनर लगाए जाएंगे, जबकि पूरे स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे हैं कि मैदान के भीतर कोई प्रतिबंधित या खतरनाक वस्तु न लाई जा सके। आसपास की इमारतों की छतों से भी निगरानी की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि यातायात जाम से बचने के लिए शनिवार को इलाके में यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं और मार्ग परिवर्तन भी किया जा सकता है।

PNSPNS
May 7, 2026 - 13:59
 0
West Bengal: BJP सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर Kolkata Police अलर्ट, Brigade Ground में 4000 जवान तैनात

कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए 900 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस मैदान को प्रभावी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए लगभग 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड और आसपास के इलाकों में करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी पुलिस उपायुक्त या सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे। अधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक कर इस कार्यक्रम की सुरक्षा रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। समारोह में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। प्रवेश द्वारों पर डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंडहेल्ड स्कैनर लगाए जाएंगे, जबकि पूरे स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे हैं कि मैदान के भीतर कोई प्रतिबंधित या खतरनाक वस्तु न लाई जा सके। आसपास की इमारतों की छतों से भी निगरानी की जाएगी।’’ पुलिस ने बताया कि यातायात जाम से बचने के लिए शनिवार को इलाके में यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं और मार्ग परिवर्तन भी किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow