Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलान

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। एक चार मंजिला इमारत में लगी इस आग में एक बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई। पीएम मोदी ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।प्रधानमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलानपीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। The loss of lives due to a fire mishap in Delhi’s Shahdara district is extremely distressing. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of…— PMO India (@PMOIndia) May 3, 2026 इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबरतड़के सुबह मचा हड़कंपविवेक विहार फेज-1 की इस इमारत में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को तड़के 3:48 बजे मिली। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां तैनात की गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन संकरी गलियों और भीषण लपटों के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आईं। इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौतआग लगने का संभावित कारणशुरुआती रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग में लगे एक एसी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आग लगने के सही कारणों की पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि हादसे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

PNSPNS
May 3, 2026 - 18:27
 0
Vivek Vihar Fire Tragedy: PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के लिए 2 लाख की मदद का ऐलान
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार को हुए भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। एक चार मंजिला इमारत में लगी इस आग में एक बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई। पीएम मोदी ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

प्रधानमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।


इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबर


तड़के सुबह मचा हड़कंप

विवेक विहार फेज-1 की इस इमारत में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को तड़के 3:48 बजे मिली। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां तैनात की गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन संकरी गलियों और भीषण लपटों के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आईं।
 

इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत


आग लगने का संभावित कारण

शुरुआती रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग में लगे एक एसी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आग लगने के सही कारणों की पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि हादसे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow