Venus Plants For Shukra Grah: शुक्र दोष मिटाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये Vastu Remedy, देखें Full List

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, धन, प्रेम और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। मजबूत शुक्र जीवन में आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है। वहीं वैवाहिक जीवन मधुर बनाता है। वहीं अगर शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो ऐसी स्थिति में आर्थिक तंगी, फिजूलखर्ची और वैवाहिक जीवन में तनाव आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शुक्र को मजबूत करना बेहद जरूरी माना जाता है।लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ कुछ पौधों को घर में लगाने से शुक्र की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इससे जातक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन पौधों को घर में सही दिशा में लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत हो सकता है।इसे भी पढ़ें: बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफाकमजोर शुक्र के लक्षणशुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत न होने पर घर, वाहन, वस्त्र आदि सुखों में कमी या समस्याएं परेशान कर सकती हैं।कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो विवाह आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।लव लाइफ में पार्टनर के साथ बार-बार तनाव और अनबन होना भी कमजोर शुक्र के लक्षण होते हैं।अच्छी कमाई होने के बाद भी अगर आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता है और फिजूलखर्ची बनी रहती है। तो यह भी कमजोर शुक्र का लक्षण हो सकता है।इन लक्षणों के दिखने पर किसी जानकार ज्योतिष को अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति जरूर दिखवानी चाहिए। इसके बाद जरूरी उपाय करने चाहिए। वहीं वास्तु के मुताबिक घर में कुछ पौधों को लगाकर शुक्र की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।अनार का पौधाशुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप घर में अनार का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। सही दिशा में अनार का पौधा लगाने से बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं। इससे धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और बिकती हुई प्रॉपर्टी के अच्छे दाम पर जाने के संयोग बनते हैं।तुलसी का पौधावास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। हिंदू धर्म के मुताबिक यह बेहद पवित्र होता है और इसमें मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए तुलसी के पौधे को घर में लगाना लाभकारी सिद्ध होता है। वास्तु के मुताबिक इसको दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुक्र ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है। वहीं तुलसी के पौधे को लगाने से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही रोजाना तुलसी की पूजा जरूर करना चाहिए।गुड़हल का पौधावास्तु के मुताबिक घर में गुड़हल का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से नवग्रह शांत होते हैं और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। इससे जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी कम होती है और पैसे भी टिकते हैं। वास्तु के मुताबिक गुड़हल का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि के संयोग बनते हैं।गुलाब का पौधाघर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे शुक्र की अनुकूलता बनी रहती है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को ताजे गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

PNSPNS
Aug 16, 2026 - 10:53
 0
Venus Plants For Shukra Grah: शुक्र दोष मिटाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये Vastu Remedy, देखें Full List
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, सौंदर्य, धन, प्रेम और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। मजबूत शुक्र जीवन में आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है। वहीं वैवाहिक जीवन मधुर बनाता है। वहीं अगर शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो ऐसी स्थिति में आर्थिक तंगी, फिजूलखर्ची और वैवाहिक जीवन में तनाव आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शुक्र को मजबूत करना बेहद जरूरी माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ कुछ पौधों को घर में लगाने से शुक्र की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इससे जातक पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन पौधों को घर में सही दिशा में लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा


कमजोर शुक्र के लक्षण

शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत न होने पर घर, वाहन, वस्त्र आदि सुखों में कमी या समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो विवाह आदि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लव लाइफ में पार्टनर के साथ बार-बार तनाव और अनबन होना भी कमजोर शुक्र के लक्षण होते हैं।

अच्छी कमाई होने के बाद भी अगर आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता है और फिजूलखर्ची बनी रहती है। तो यह भी कमजोर शुक्र का लक्षण हो सकता है।

इन लक्षणों के दिखने पर किसी जानकार ज्योतिष को अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति जरूर दिखवानी चाहिए। इसके बाद जरूरी उपाय करने चाहिए। वहीं वास्तु के मुताबिक घर में कुछ पौधों को लगाकर शुक्र की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

अनार का पौधा

शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए आप घर में अनार का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। सही दिशा में अनार का पौधा लगाने से बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं। इससे धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और बिकती हुई प्रॉपर्टी के अच्छे दाम पर जाने के संयोग बनते हैं।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है। हिंदू धर्म के मुताबिक यह बेहद पवित्र होता है और इसमें मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए तुलसी के पौधे को घर में लगाना लाभकारी सिद्ध होता है। वास्तु के मुताबिक इसको दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुक्र ग्रह की अनुकूलता बनी रहती है। वहीं तुलसी के पौधे को लगाने से सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही रोजाना तुलसी की पूजा जरूर करना चाहिए।

गुड़हल का पौधा

वास्तु के मुताबिक घर में गुड़हल का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से नवग्रह शांत होते हैं और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। इससे जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी कम होती है और पैसे भी टिकते हैं। वास्तु के मुताबिक गुड़हल का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि के संयोग बनते हैं।

गुलाब का पौधा

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे शुक्र की अनुकूलता बनी रहती है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को ताजे गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow