Uttar Pradesh: बरेली में हर्ष गोलीबारी के दौरान एक बाराती की मौत

सिराउली थाने के शिवपुरी गांव में शादी के दौरान कथित तौर हर्ष गोलीबारी में 23 साल के एक बाराती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे जब बारात ‘बैंक्वेट हॉल’ के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर जश्न में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान बारात में शामिल रिजवान (23) के माथे पर एक गोली लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घायल को इलाज के लिए बरेली ले गई जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। सिराउली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना हर्ष गोलीबारी से जुड़ी है। आरोपियों की पहचान एवं तलाश करने के प्रयास जारी हैं। इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस दुखद घटना के बावजूद गंभीर माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं। उत्तर प्रदेश में हर्ष गोलीबारी पर प्रतिबंध है।

PNSPNS
Dec 8, 2025 - 21:49
 0
Uttar Pradesh: बरेली में हर्ष गोलीबारी के दौरान एक बाराती की मौत

सिराउली थाने के शिवपुरी गांव में शादी के दौरान कथित तौर हर्ष गोलीबारी में 23 साल के एक बाराती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे जब बारात ‘बैंक्वेट हॉल’ के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर जश्न में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस दौरान बारात में शामिल रिजवान (23) के माथे पर एक गोली लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घायल को इलाज के लिए बरेली ले गई जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। सिराउली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना हर्ष गोलीबारी से जुड़ी है।

आरोपियों की पहचान एवं तलाश करने के प्रयास जारी हैं। इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस दुखद घटना के बावजूद गंभीर माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं। उत्तर प्रदेश में हर्ष गोलीबारी पर प्रतिबंध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow