Stock Market में हाहाकार! Sensex 770 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; ये हैं गिरावट के 3 मुख्य कारण
भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का शुरुआती कारोबार बेहद निराशाजनक रहा। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने बाजार की कमर तोड़ दी। शुरुआती सत्र में ही प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330 अंक फिसलकर 77,334 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.3 अंक टूटकर 24,079.75 अंक पर पहुंच गया। बाद में बीएसई सेंसेक्स 772.35 अंक की गिरावट के साथ 76,876.79 अंक और निफ्टी 205.45 अंक फिसलकर 23,967.60 अंक पर कारोबार करने लगा।इसे भी पढ़ें: Explained Weak Pentagon | वर्चस्व खत्म! कमजोर हो गया अमेरिका! आधुनिक हथियारों का भंडार समाप्त, चीन-रूस से लड़ने के काबिल नहीं बचा? सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि जापान के निक्की 225 में बढ़त दर्ज की गई।इसे भी पढ़ें: Pawan Khera की मुश्किलें बढ़ीं! Guwahati High Court ने अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया है केस अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.89 प्रतिशत चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का शुरुआती कारोबार बेहद निराशाजनक रहा। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने बाजार की कमर तोड़ दी। शुरुआती सत्र में ही प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330 अंक फिसलकर 77,334 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.3 अंक टूटकर 24,079.75 अंक पर पहुंच गया। बाद में बीएसई सेंसेक्स 772.35 अंक की गिरावट के साथ 76,876.79 अंक और निफ्टी 205.45 अंक फिसलकर 23,967.60 अंक पर कारोबार करने लगा।
इसे भी पढ़ें: Explained Weak Pentagon | वर्चस्व खत्म! कमजोर हो गया अमेरिका! आधुनिक हथियारों का भंडार समाप्त, चीन-रूस से लड़ने के काबिल नहीं बचा?
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि जापान के निक्की 225 में बढ़त दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें: Pawan Khera की मुश्किलें बढ़ीं! Guwahati High Court ने अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया है केस
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.89 प्रतिशत चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
What's Your Reaction?