Uttar Pradesh: पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर भागा सिपाही, बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पीआरवी पुलिस वाहन के जीप चालक सिपाही ने घरेलू विवाद के चलते बुधवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मर्का थाना क्षेत्र में पीआरवी संख्या-5478 (डायल-112) में जीप चालक पद पर कार्यरत सिपाही गौरव कुमार (35) ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार की रात करीब नौ बजे कथित रूप से धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी शिवानी (32) और तीन साल की बेटी परी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान बेटी परी की मौत हो गई और बेहतर इलाज के लिए शिवानी को कानपुर भेजा गया है। सिपाही गौरव मर्का में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। सीओ ने बताया कि देर रात खोजबीन के दौरान यमुना नदी के किनारे सिपाही गौरव कुमार का मोबाइल फोन और उसकी कुछ जरूरी वस्तुएं पाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।

PNSPNS
Jan 15, 2026 - 14:04
 0
Uttar Pradesh: पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर भागा सिपाही, बेटी की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पीआरवी पुलिस वाहन के जीप चालक सिपाही ने घरेलू विवाद के चलते बुधवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मर्का थाना क्षेत्र में पीआरवी संख्या-5478 (डायल-112) में जीप चालक पद पर कार्यरत सिपाही गौरव कुमार (35) ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार की रात करीब नौ बजे कथित रूप से धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी शिवानी (32) और तीन साल की बेटी परी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान बेटी परी की मौत हो गई और बेहतर इलाज के लिए शिवानी को कानपुर भेजा गया है।

सिपाही गौरव मर्का में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। सीओ ने बताया कि देर रात खोजबीन के दौरान यमुना नदी के किनारे सिपाही गौरव कुमार का मोबाइल फोन और उसकी कुछ जरूरी वस्तुएं पाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow