The Tonight Show में Diljit Dosanjh का जलवा, Jimmy Fallon बोले- माहौल बना दिया
पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी कलाकार जिमी फैलन के ‘द टुनाइट शो’ के मंच पर अपनी प्रस्तुति से एक बार फिर समा बांध दिया। दिलजीत ने अपने गीत ‘मोरनी’ पर प्रस्तुति दी। गायक ने 2024 में भी शो में प्रस्तुति दी थी। फैलन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दिलजीत दोसांझ से भांगड़ा सीखते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दिलजीत दोसांझ ने माहौल (ऑरा) बना दिया।’’ इस वीडियो को दोसांझ ने भी साझा किया। दोसांझ ने शो में अपनी नई एल्बम ‘‘ऑरा’’ के बारे में भी बात की। दिलजीत जल्द ही इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। View this post on Instagram A post shared by The Tonight Show (BTS) (@fallontonightbts)
पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी कलाकार जिमी फैलन के ‘द टुनाइट शो’ के मंच पर अपनी प्रस्तुति से एक बार फिर समा बांध दिया। दिलजीत ने अपने गीत ‘मोरनी’ पर प्रस्तुति दी। गायक ने 2024 में भी शो में प्रस्तुति दी थी। फैलन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दिलजीत दोसांझ से भांगड़ा सीखते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दिलजीत दोसांझ ने माहौल (ऑरा) बना दिया।’’ इस वीडियो को दोसांझ ने भी साझा किया। दोसांझ ने शो में अपनी नई एल्बम ‘‘ऑरा’’ के बारे में भी बात की। दिलजीत जल्द ही इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।
What's Your Reaction?