Temples for Couples: Couples के लिए 'वरदान' हैं ये 3 Divine Temples, यहां दर्शन करने से रिश्ता होता है और भी मजबूत

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका इतिहास काफी सदियों पुराना है। इन मंदिरों को चमत्कारी भी माना जाता है। अक्सर कपल्स किसी ऐसे मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं। जिससे उनके ऊपर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। कई कपल्स इन मंदिरों में शादी की मन्नत लेकर भी दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि अगर कपल्स यहां पर दर्शन के लिए आते हैं, तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए कपल्स अपने रिश्ते को शादी में बदलने के लिए इन मंदिरों में आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए जा सकते हैं।त्रिनेत्र गणेश मंदिरत्रिनेत्र गणेश मंदिर कपल्स के लिए बेहद खास है। यहां लोग शादी से पहले यहां पर आप भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर हिंदू देवता की मूर्ति उनके परिवार के सदस्यों के साथ रखी गई। माना जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां पर आपको ऐसा देखने को मिलेगा।इसे भी पढ़ें: Surya Grahan 2026 : ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाएंगी ये 4 पवित्र चीजें, जानें अचूक Astrology Remediesहर साल इस मंदिर में कपल्स अपनी शादी का पहला निमंत्रण भेजते हैं। जो भी कपल्स शादी की इच्छा रखते हैं, वह भी यहां दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए आते हैं। बता दें कि बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी शादी से पहले मंदिर में साथ दर्शन के लिए गए थे। माना जाता है कि अन्य कपल्स की तरह उन्होंने अपनी शादी का पहला निमंत्रण भगवान को भेजा था।प्रेम मंदिरवृदांवन का प्रेम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। यह मंदिर कपल्स के लिए खास है। यह मंदिर पूरी तरह से श्रीराधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम के बारे में है। माना जाता है कि जो भी कपल्स यहां एक साथ दर्शन के लिए आते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप अपने रिश्ते में अधिक मजबूती चाहते हैं, तो यहां पर दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह वृंदावन के फेमस मंदिरों में से एक है।गुरुवायुर मंदिरगुरुवायुर मंदिर पसंदीदा विवाह स्थल के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अगर आपके फैमिली वाले पार्टनर के साथ शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। तो आप यहां पर मन्नत मांगने के लिए आ सकते हैं। कपल्स के लिए यह मंदिर सबसे खास माना जाता है। बताया जाता है कि यहां विवाह करने वाले कपल्स या आशीर्वाद लेने आए कपल्स को लंबे और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि गुरुवायुक मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।

PNSPNS
Feb 18, 2026 - 11:11
 0
Temples for Couples: Couples के लिए 'वरदान' हैं ये 3 Divine Temples, यहां दर्शन करने से रिश्ता होता है और भी मजबूत
भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका इतिहास काफी सदियों पुराना है। इन मंदिरों को चमत्कारी भी माना जाता है। अक्सर कपल्स किसी ऐसे मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं। जिससे उनके ऊपर भगवान का आशीर्वाद बना रहे। कई कपल्स इन मंदिरों में शादी की मन्नत लेकर भी दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि अगर कपल्स यहां पर दर्शन के लिए आते हैं, तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए कपल्स अपने रिश्ते को शादी में बदलने के लिए इन मंदिरों में आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए जा सकते हैं।

त्रिनेत्र गणेश मंदिर

त्रिनेत्र गणेश मंदिर कपल्स के लिए बेहद खास है। यहां लोग शादी से पहले यहां पर आप भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर हिंदू देवता की मूर्ति उनके परिवार के सदस्यों के साथ रखी गई। माना जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां पर आपको ऐसा देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Surya Grahan 2026 : ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचाएंगी ये 4 पवित्र चीजें, जानें अचूक Astrology Remedies


हर साल इस मंदिर में कपल्स अपनी शादी का पहला निमंत्रण भेजते हैं। जो भी कपल्स शादी की इच्छा रखते हैं, वह भी यहां दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए आते हैं। बता दें कि बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी शादी से पहले मंदिर में साथ दर्शन के लिए गए थे। माना जाता है कि अन्य कपल्स की तरह उन्होंने अपनी शादी का पहला निमंत्रण भगवान को भेजा था।

प्रेम मंदिर

वृदांवन का प्रेम मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। यह मंदिर कपल्स के लिए खास है। यह मंदिर पूरी तरह से श्रीराधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम के बारे में है। माना जाता है कि जो भी कपल्स यहां एक साथ दर्शन के लिए आते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप अपने रिश्ते में अधिक मजबूती चाहते हैं, तो यहां पर दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह वृंदावन के फेमस मंदिरों में से एक है।

गुरुवायुर मंदिर

गुरुवायुर मंदिर पसंदीदा विवाह स्थल के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अगर आपके फैमिली वाले पार्टनर के साथ शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। तो आप यहां पर मन्नत मांगने के लिए आ सकते हैं। कपल्स के लिए यह मंदिर सबसे खास माना जाता है। बताया जाता है कि यहां विवाह करने वाले कपल्स या आशीर्वाद लेने आए कपल्स को लंबे और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि गुरुवायुक मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow