Telangana में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

तेलंगाना के मेडक जिले में शनिवार शाम एक दोपहिया वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पेद्दा शंकरमपेट मंडल में शाम करीब 7.30 बजे घटी, जब बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर के कारण दोपहिया वाहन पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि कम दृश्यता के कारण दोपहिया वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं पाया। परिवार रविवार को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के लिए हैदराबाद से अपने पैतृक गांव जा रहा था। पुलिस जांच जारी है।

PNSPNS
Dec 14, 2025 - 16:46
 0
Telangana में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

तेलंगाना के मेडक जिले में शनिवार शाम एक दोपहिया वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पेद्दा शंकरमपेट मंडल में शाम करीब 7.30 बजे घटी, जब बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर के कारण दोपहिया वाहन पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि कम दृश्यता के कारण दोपहिया वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को देख नहीं पाया। परिवार रविवार को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के लिए हैदराबाद से अपने पैतृक गांव जा रहा था। पुलिस जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow