Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली 'Health-Booster'

आज के समय में हेल्दी खाने का मतलब सिर्फ महंगे सुपरफूड्स को माना जाता है। ऐसे में एवोकाडो, ब्लूबेरीज, क्विनोआ और ड्रैगन फ्रूट जैसे फूड्स देखकर लोग मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना जरुरी है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई किफायती इंडियन फूड्स भी पोषण के मामले में बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।डाइटिशियन ने बताया है कि हेल्दी डाइट का मतलब सिर्फ महंगा खाना नहीं होता, बल्कि सही जानकारी के साथ बेहतरीन ऑप्शन चयन करना है। ऐसे कई देसी फूड्स में भी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरुरी न्यूट्रिशन देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं महंगे सुपरफूड्स के कुछ बजट फ्रेंडली इंडियन ऑप्शन।एवोकाडो vs नारियलएवोकाडो को हेल्दी फैट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन नारियल भी अच्छे फैट्स और कई जरुरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। वैसे यह आसानी से मिलने वाला और किफायती ऑप्शन है।कीवी vs आंवलाकीवी- लगभग ₹60 प्रति पीसआंवला- लगभग ₹10 प्रति पीसकीवी को अक्सर विटामिन C से भरपूर फल माना जाता है, लेकिन भारतीय आंवला भी इस पोषक तत्व का बेहद समृद्ध स्रोत है। आंवला न केवल शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह किफायती होने के कारण बेहतर और सुलभ पोषण का विकल्प भी साबित होता है।ड्रैगन फ्रूट vs पपीताड्रैगन फ्रूट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता में फाइबर, विटामिन-सी और डाइजेशन में मदद करने वाला एंजाइम काफी पाया जाता है।ब्लूबेरीज vs जामुन ब्लूबेरीज- लगभग ₹180 प्रति 100 ग्रामजामुन- लगभग ₹40 प्रति 100 ग्रामगौरतलब है कि ब्लूबेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। दूसरी तरफ, जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट बेस तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इंडियन डाइट में शामिल किया जाता है और किफायती और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।ब्रोकली vs पत्तागोभीब्रोकली को पौष्टिक सब्जियों में गिना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। हालांकि, पत्तागोभी भी पोषण के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें भरपूर फाइबर के साथ कई आवश्यक विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, साथ ही यह किफायती होने के कारण रोजमर्रा के आहार में आसानी से शामिल की जा सकती है।क्विनोआ vs ज्वारक्विनोआ- लगभग ₹31.80 प्रति 100 ग्रामज्वार- लगभग ₹11 प्रति 100 ग्रामक्विनोआ को प्रोटीन से भरपूर सुपरफूड के रूप में काफी लोकप्रियता मिली है। लेकिन ज्वार भी एक बेहद पौष्टिक पारंपरिक अनाज है, जिसमें भरपूर फाइबर, आवश्यक खनिज तत्व और ऊर्जा देने वाले जटिल कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। लंबे समय से भारतीय खानपान का हिस्सा रही ज्वार स्वास्थ्य के साथ-साथ बजट के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।खासकर हेल्दी खाने के लिए हमेशा महंगे विदेशी सुपरफूड्स का सेवन करना जरुरी नहीं है। हमारी किचन और लोकल बाजार में मौजूद कई देसी फूड्स भी पोषण और बजट के अनुकूल भी होते हैं। जब भी आप सुपरफूड्स खरीदें, तो अपने आसपास मिलने वाले पौष्टिक ऑप्शन पर भी जरुर ध्यान दें। 

PNSPNS
Jun 18, 2026 - 11:43
 0
Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली 'Health-Booster'
आज के समय में हेल्दी खाने का मतलब सिर्फ महंगे सुपरफूड्स को माना जाता है। ऐसे में एवोकाडो, ब्लूबेरीज, क्विनोआ और ड्रैगन फ्रूट जैसे फूड्स देखकर लोग मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना जरुरी है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कई किफायती इंडियन फूड्स भी पोषण के मामले में बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
डाइटिशियन ने बताया है कि हेल्दी डाइट का मतलब सिर्फ महंगा खाना नहीं होता, बल्कि सही जानकारी के साथ बेहतरीन ऑप्शन चयन करना है। ऐसे कई देसी फूड्स में भी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे जरुरी न्यूट्रिशन देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं महंगे सुपरफूड्स के कुछ बजट फ्रेंडली इंडियन ऑप्शन।

एवोकाडो vs नारियल
एवोकाडो को हेल्दी फैट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन नारियल भी अच्छे फैट्स और कई जरुरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। वैसे यह आसानी से मिलने वाला और किफायती ऑप्शन है।

कीवी vs आंवला

कीवी- लगभग ₹60 प्रति पीस
आंवला- लगभग ₹10 प्रति पीस
कीवी को अक्सर विटामिन C से भरपूर फल माना जाता है, लेकिन भारतीय आंवला भी इस पोषक तत्व का बेहद समृद्ध स्रोत है। आंवला न केवल शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह किफायती होने के कारण बेहतर और सुलभ पोषण का विकल्प भी साबित होता है।

ड्रैगन फ्रूट vs पपीता
ड्रैगन फ्रूट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता में फाइबर, विटामिन-सी और डाइजेशन में मदद करने वाला एंजाइम काफी पाया जाता है।

ब्लूबेरीज vs जामुन
 
ब्लूबेरीज- लगभग ₹180 प्रति 100 ग्राम
जामुन- लगभग ₹40 प्रति 100 ग्राम
गौरतलब है कि ब्लूबेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। दूसरी तरफ, जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट बेस तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इंडियन डाइट में शामिल किया जाता है और किफायती और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।

ब्रोकली vs पत्तागोभी
ब्रोकली को पौष्टिक सब्जियों में गिना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। हालांकि, पत्तागोभी भी पोषण के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें भरपूर फाइबर के साथ कई आवश्यक विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, साथ ही यह किफायती होने के कारण रोजमर्रा के आहार में आसानी से शामिल की जा सकती है।

क्विनोआ vs ज्वार

क्विनोआ- लगभग ₹31.80 प्रति 100 ग्राम
ज्वार- लगभग ₹11 प्रति 100 ग्राम
क्विनोआ को प्रोटीन से भरपूर सुपरफूड के रूप में काफी लोकप्रियता मिली है। लेकिन ज्वार भी एक बेहद पौष्टिक पारंपरिक अनाज है, जिसमें भरपूर फाइबर, आवश्यक खनिज तत्व और ऊर्जा देने वाले जटिल कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। लंबे समय से भारतीय खानपान का हिस्सा रही ज्वार स्वास्थ्य के साथ-साथ बजट के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।

खासकर हेल्दी खाने के लिए हमेशा महंगे विदेशी सुपरफूड्स का सेवन करना जरुरी नहीं है। हमारी किचन और लोकल बाजार में मौजूद कई देसी फूड्स भी पोषण और बजट के अनुकूल भी होते हैं। जब भी आप सुपरफूड्स खरीदें, तो अपने आसपास मिलने वाले पौष्टिक ऑप्शन पर भी जरुर ध्यान दें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow