Summer Travel: जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ! ये 5 Budget-Friendly जगहें देंगी विदेश जैसा फील

रोजाना की भागदौड़ से परेशान होकर हम सभी चाहते हैं आराम के लिए किसी ट्रिप पर जरुर जाएं। घूमने के शौकीन लोग आराम पाने के लिए कहीं न कहीं ट्रिप पर जाते हैं। अगर घुमक्कड़ लोग आप भी कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं,तो आप  कम बजट में भारत की इन लोकप्रिय जगहों पर जरुर जाएं। गौरतलब है कि भारत विविधता का देश माना जाता है। यहां पर घूमने के लिए हर तरह की जगहें हैं। अगर आप वहीं बोरिंग लाइफ से परेशान हो चुके हैं, तो आप 2-3 दिन की छुट्टी लेकर इन जगहों पर जरुर घूमने जाएं।पुदुचेरीपुदुचेरी को भारत का मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां पर सुंदर बीचेज और रंगीन गलियां काफी आकर्षित करती हैं।  पुदुचेरी में खूबसूरत कैफे और शांत माहौल देखने को मिलता है। यहां आप साइकिल या स्कूटी लेकर आराम से पूरे शहर की सैर कर सकती हैं और हर कोने का आनंद ले सकती हैं।उदयपुरराजस्थान का उदयपुर अपनी रॉयल सभ्यता और सुंदर झीलों के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए कई सुंदर जगहें हैं। यदि आप कुछ खास और शाही अंदाज का अनुभव करना चाहती हैं, तो उदयपुर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां की शांत झीलें और शानदार महल हर किसी का दिल मोह लेते हैं।ऋषिकेशकम बजट वालों के लिए ऋषिकेश सबसे शानदार जगहों में से एक हैं। यहां पर भक्तिमय वातावरण के साथ ही एडवेंचर के लिए बेहद खास है। आज के समय में हर किसी के लिए ऋषिकेश पसंदीदा ट्रैवल स्पॉट बन चुका है। जिन लोगों को शांति और एडवेंचर दोनों चाहिए तो आप ऋषिकेश जरुर जाएं। यहां आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकती हैं, वहीं बंजी जंपिंग भी यहां काफी लोकप्रिय है। इसके साथ ही गंगा किनारे बैठकर सुकून और शांति मिलती है। गोवाअगर आप समुद्र किनारे सुकून के पल बिताना चाहते हैं और साथ ही शानदार नाइट लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत में गोवा सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। छोटी छुट्टियों के लिए, खासकर 3 दिन की ट्रिप के लिए, यह जगह एकदम परफेक्ट है। यहां के मशहूर बीच जैसे बागा और कैलंगुट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही, यहां आपको ठहरने के लिए होटल और घूमने के लिए स्कूटी आसानी से किराए पर मिल जाती है।मैक्लोडगंजयदि आपको हिल स्टेशन पसंद है तो आप मैक्लोडगंज जा सकती हैं। बौद्ध मठ और तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपको यहां ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। कम बजट वालों के लिए यह जगहें बेहद ही खास है।

PNSPNS
Apr 28, 2026 - 09:49
 0
Summer Travel: जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ! ये 5 Budget-Friendly जगहें देंगी विदेश जैसा फील
रोजाना की भागदौड़ से परेशान होकर हम सभी चाहते हैं आराम के लिए किसी ट्रिप पर जरुर जाएं। घूमने के शौकीन लोग आराम पाने के लिए कहीं न कहीं ट्रिप पर जाते हैं। अगर घुमक्कड़ लोग आप भी कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं,तो आप  कम बजट में भारत की इन लोकप्रिय जगहों पर जरुर जाएं। गौरतलब है कि भारत विविधता का देश माना जाता है। यहां पर घूमने के लिए हर तरह की जगहें हैं। अगर आप वहीं बोरिंग लाइफ से परेशान हो चुके हैं, तो आप 2-3 दिन की छुट्टी लेकर इन जगहों पर जरुर घूमने जाएं।

पुदुचेरी

पुदुचेरी को भारत का मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां पर सुंदर बीचेज और रंगीन गलियां काफी आकर्षित करती हैं।  पुदुचेरी में खूबसूरत कैफे और शांत माहौल देखने को मिलता है। यहां आप साइकिल या स्कूटी लेकर आराम से पूरे शहर की सैर कर सकती हैं और हर कोने का आनंद ले सकती हैं।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर अपनी रॉयल सभ्यता और सुंदर झीलों के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए कई सुंदर जगहें हैं। यदि आप कुछ खास और शाही अंदाज का अनुभव करना चाहती हैं, तो उदयपुर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां की शांत झीलें और शानदार महल हर किसी का दिल मोह लेते हैं।

ऋषिकेश

कम बजट वालों के लिए ऋषिकेश सबसे शानदार जगहों में से एक हैं। यहां पर भक्तिमय वातावरण के साथ ही एडवेंचर के लिए बेहद खास है। आज के समय में हर किसी के लिए ऋषिकेश पसंदीदा ट्रैवल स्पॉट बन चुका है। जिन लोगों को शांति और एडवेंचर दोनों चाहिए तो आप ऋषिकेश जरुर जाएं। यहां आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकती हैं, वहीं बंजी जंपिंग भी यहां काफी लोकप्रिय है। इसके साथ ही गंगा किनारे बैठकर सुकून और शांति मिलती है। 

गोवा

अगर आप समुद्र किनारे सुकून के पल बिताना चाहते हैं और साथ ही शानदार नाइट लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत में गोवा सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। छोटी छुट्टियों के लिए, खासकर 3 दिन की ट्रिप के लिए, यह जगह एकदम परफेक्ट है। यहां के मशहूर बीच जैसे बागा और कैलंगुट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही, यहां आपको ठहरने के लिए होटल और घूमने के लिए स्कूटी आसानी से किराए पर मिल जाती है।

मैक्लोडगंज

यदि आपको हिल स्टेशन पसंद है तो आप मैक्लोडगंज जा सकती हैं। बौद्ध मठ और तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपको यहां ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। कम बजट वालों के लिए यह जगहें बेहद ही खास है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow