गर्मी के मौसम में शरीर में जलन, डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में अगर आप इन समस्याओं से बचने के लिए कोई नेचुरल और सस्ता उपाय ढूंढ रही हैं, तो सब्जा सीड्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भले ही यह बीज देखने में साधारण से लगें, लेकिन इनके फायदे काफी असरदार होते हैं। इसलिए इनको 'समर सुपरफूड' भी कहा जाता है। क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। वहीं यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सब्जा सीड्स शरीर की गर्मी और एसिडिटी को कैसे कम करते हैं और इनका सेवन कैसे करना चाहिए।
सब्जा सीड्स
अगर आपको अंदर से बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है या फिर बार-बार एसिडिटी की समस्या हो रही है। तो सब्जा सीड्स इस समस्या को बैलेंस करने में मदद करता है। जब इन सीड्स को पानी में भिगोया जाता है, तो यह जेल जैसा रूप ले लेते हैं। जोकि शरीर में पानी को लंबे समय तक बनाए रखता है।
सब्जा सीड्स के फायदे
सब्जा सीड्स शरीर के तापमान को कम करने में सहायता करता है।
यह जेल बनाकर पानी होल्ड करता है, जिससे हाइड्रेशन बना रहता है।
इसके सेवन से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
यह पाचन के लिए हल्का और आसान होता है।
कैसे लें सब्जा सीड्स
सबसे पहले एक चम्मच सब्जा सीड्स लें।
फिर एक गिलास पानी में डालकर इनको 10 मिनट के लिए भिगो दें।
जब यह सीड्स फूलकर जेल जैसे हो जाएं, तो इनका सेवन करें।
वहीं स्वाद के लिए आप इसमें नींबू या फिर पुदीना मिला सकती हैं।
ये लोग रखें सावधानी
लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों को सब्जा सीड्स का सेवन कम करना चाहिए।
जिन लोगों को निगलने में दिक्कत होती है, उनको सब्जा सीड्स अच्छे से भिगोकर लेना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
वहीं छोटे बच्चों को कम मात्रा में देना चाहिए।