Sri Sathya Sai Baba की जन्म शताब्दी उनकी सेवा का प्रतीक: Andhra CM

 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी उनकी सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक है। श्री सत्यसाईं जिले के पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन, करुणामय सेवा और परिवर्तनकारी कल्याण के माध्यम से विभिन्न देशों के लाखों लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सबको प्रेम करो-सबकी सेवा करो’ और सदैव सहायता करो - कभी किसी को कष्ट मत दो बाबा की शाश्वत शिक्षाएं हैं जो मानवता को सद्भाव की ओर ले जाती हैं। नायडू ने कहा, भगवान श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी, सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की याद दिलाती है। मुख्यमंत्री ने उनके सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम और अहिंसा के सिद्धांतों को रेखांकित किया। नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष भर चलने वाले शताब्दी कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी शिक्षाओं का दुनियाभर में प्रसार किया जाना चाहिए।

PNSPNS
Nov 23, 2025 - 21:24
 0
Sri Sathya Sai Baba की जन्म शताब्दी उनकी सेवा का प्रतीक: Andhra CM

 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी उनकी सेवा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक है।

श्री सत्यसाईं जिले के पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने अपने आध्यात्मिक मार्गदर्शन, करुणामय सेवा और परिवर्तनकारी कल्याण के माध्यम से विभिन्न देशों के लाखों लोगों को प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि सबको प्रेम करो-सबकी सेवा करो’ और सदैव सहायता करो - कभी किसी को कष्ट मत दो बाबा की शाश्वत शिक्षाएं हैं जो मानवता को सद्भाव की ओर ले जाती हैं। नायडू ने कहा, भगवान श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी, सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की याद दिलाती है।

मुख्यमंत्री ने उनके सत्य, सदाचार, शांति, प्रेम और अहिंसा के सिद्धांतों को रेखांकित किया। नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष भर चलने वाले शताब्दी कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी शिक्षाओं का दुनियाभर में प्रसार किया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow