Shubh Thithi And Muhurat: मई में इस दिन जाएंगी मायके तो पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा, जानिए शुभ तिथि

हर उम्र की महिला के मन में अपने मायके के लिए एक विशेष जगह होती है। लेकिन शादी के बाद ससुराल की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं मायके नहीं जा पाती हैं, या फिर उनको मायके जाने का कम मौका मिलता है। ऐसे में आप जब भी अपने मायके जाएं, तो अपने साथ ढेर सारा सुख-समृद्धि और संपन्नता लेकर जाएं। हालांकि मायके जाने के लिए आपको शुभ दिन का ध्यान रखना होगा। वैसे तो माता-पिता भगवान का रूप होते हैं और भगवान से मिलने का कोई शुभ दिन या शुभ मुहूर्त नहीं होता है। लेकिन यह मिलन अधिक सकारात्मक हो, इसके लिए आपको शुभ दिन पर मायके जाने का प्लान बनाना चाहिए। वैसे तो बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और शादी के बाद वह दूसरे के घर की लक्ष्मी बन जाती हैं। शादी के बाद मायके जाने के लिए सही दिन और सही समय का चुनाव करती हैं, तो वह मायके में अपने साथ सौभाग्य लेकर जाती हैं।इसे भी पढ़ें: Tulsi Plant: तुलसी के पौधे से चींटियां निकलने पर मिलता है शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्रकब जाएं मायकेविवाहित महिलाओं के मायके जाने को लेकर लोगों में बहुत सारी भ्रांतियां हैं। कोई कहता है कि मंगलवार को मायके नहीं जाना चाहिए, तो कोई कहता है कि रविवार को बहु को घर से बाहर कदम नहीं रखना चाहिए। लेकिन अपने पेरेंट्स से मिलने के लिए सोचने की जरूरत नहीं होती है। माता-पिता से मिलने के लिए हर दिन शुभ और अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी लेकर जाना चाहती हैं, तो आपको इन दिनों अपने मायके जाना चाहिए।रविवारशुभ समय - सुबह 05:59 से 06:28 तकइसके अलावा रविवार को भी महिलाएं मायके जा सकती हैं। रविवार का दिन परिवार से मिलने के लिए शुभ और अच्छा होता है। इस दिन आपको सुबह ही अपने मायके के लिए प्रस्थान कर लेना चाहिए। इससे आप अपने मायके पॉजिटिव एनर्जी लेकर जाएंगी। मायके की यात्रा आपके लिए सौभाग्यपूर्ण बन सकती हैं।सोमवारशुभ समय- शाम 07:12 से 08:00 तकसोमवार का दिन चंद्र देव को समर्पित होता है। इसलिए सोमवार का दिन मन की शांति और भावनात्मक जुड़ाव के लिए अच्छा होता है। चंद्रमा मां का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में सोमवार के दिन शाम के समय मायके जाएं। वहीं महिलाओं के इस दिन मायके जाने से पहले माथे पर चंदन का टीका लगाएं। इसको शुभ माना जाता है।शुक्रवारशुभ समय-सुबह 05:57 से 07:28 तकबता दें कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन मायके जाना अच्छा रहेगा। आप इस दिन सुबह-सुबह मायके निकल जाएं। यदि आप शुक्रवार के दिन मायके जा रही हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले मुख्य द्वार पर पानी से भरा एक लोटा रख दें। भले ही आप खाली हाथ मायके जा रही हैं, लेकिन वहां जाकर आप अपनी पॉजिटिव एनर्जी से पूरा घर भर देंगी।ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं के मायके जाने का संबंध चंद्रमा की स्थिति, तिथि और नक्षत्र से जोड़ा गया है। चंद्रमा की स्थिति सही होने पर सब शुभ होगा। वहीं अशुभ योग में मायके जाने पर विवाद, तनाव और दुर्भाग्य की स्थिति बन सकती है।

PNSPNS
May 29, 2025 - 03:32
 0
Shubh Thithi And Muhurat: मई में इस दिन जाएंगी मायके तो पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा, जानिए शुभ तिथि
हर उम्र की महिला के मन में अपने मायके के लिए एक विशेष जगह होती है। लेकिन शादी के बाद ससुराल की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं मायके नहीं जा पाती हैं, या फिर उनको मायके जाने का कम मौका मिलता है। ऐसे में आप जब भी अपने मायके जाएं, तो अपने साथ ढेर सारा सुख-समृद्धि और संपन्नता लेकर जाएं। हालांकि मायके जाने के लिए आपको शुभ दिन का ध्यान रखना होगा। 

वैसे तो माता-पिता भगवान का रूप होते हैं और भगवान से मिलने का कोई शुभ दिन या शुभ मुहूर्त नहीं होता है। लेकिन यह मिलन अधिक सकारात्मक हो, इसके लिए आपको शुभ दिन पर मायके जाने का प्लान बनाना चाहिए। वैसे तो बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं और शादी के बाद वह दूसरे के घर की लक्ष्मी बन जाती हैं। शादी के बाद मायके जाने के लिए सही दिन और सही समय का चुनाव करती हैं, तो वह मायके में अपने साथ सौभाग्य लेकर जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Tulsi Plant: तुलसी के पौधे से चींटियां निकलने पर मिलता है शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र


कब जाएं मायके
विवाहित महिलाओं के मायके जाने को लेकर लोगों में बहुत सारी भ्रांतियां हैं। कोई कहता है कि मंगलवार को मायके नहीं जाना चाहिए, तो कोई कहता है कि रविवार को बहु को घर से बाहर कदम नहीं रखना चाहिए। लेकिन अपने पेरेंट्स से मिलने के लिए सोचने की जरूरत नहीं होती है। माता-पिता से मिलने के लिए हर दिन शुभ और अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी लेकर जाना चाहती हैं, तो आपको इन दिनों अपने मायके जाना चाहिए।

रविवार
शुभ समय - सुबह 05:59 से 06:28 तक

इसके अलावा रविवार को भी महिलाएं मायके जा सकती हैं। रविवार का दिन परिवार से मिलने के लिए शुभ और अच्छा होता है। इस दिन आपको सुबह ही अपने मायके के लिए प्रस्थान कर लेना चाहिए। इससे आप अपने मायके पॉजिटिव एनर्जी लेकर जाएंगी। मायके की यात्रा आपके लिए सौभाग्यपूर्ण बन सकती हैं।

सोमवार
शुभ समय- शाम 07:12 से 08:00 तक

सोमवार का दिन चंद्र देव को समर्पित होता है। इसलिए सोमवार का दिन मन की शांति और भावनात्मक जुड़ाव के लिए अच्छा होता है। चंद्रमा मां का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में सोमवार के दिन शाम के समय मायके जाएं। वहीं महिलाओं के इस दिन मायके जाने से पहले माथे पर चंदन का टीका लगाएं। इसको शुभ माना जाता है।

शुक्रवार
शुभ समय-सुबह 05:57 से 07:28 तक

बता दें कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन मायके जाना अच्छा रहेगा। आप इस दिन सुबह-सुबह मायके निकल जाएं। यदि आप शुक्रवार के दिन मायके जा रही हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले मुख्य द्वार पर पानी से भरा एक लोटा रख दें। भले ही आप खाली हाथ मायके जा रही हैं, लेकिन वहां जाकर आप अपनी पॉजिटिव एनर्जी से पूरा घर भर देंगी।

ज्योतिष शास्त्र में महिलाओं के मायके जाने का संबंध चंद्रमा की स्थिति, तिथि और नक्षत्र से जोड़ा गया है। चंद्रमा की स्थिति सही होने पर सब शुभ होगा। वहीं अशुभ योग में मायके जाने पर विवाद, तनाव और दुर्भाग्य की स्थिति बन सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow