Shiv Sena (UBT) केवल पार्टी नहीं बल्कि विचार, भाजपा इसे खत्म नहीं कर सकती : Uddhav Thackeray

शिवसेना (उबाठा)के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि उनकी पार्टी को खत्म कर सकती है, तो वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि यह केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचार है। उन्होंने यह टिप्पणी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद आई है। उद्धव ने अविभाजित शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग ठाकरे परिवार का नाम मिटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर भाजपा सोचती है कि वह शिवसेना (उबाठा)को खत्म कर सकती है तो वह गलत है। शिवसेना (उबाठा) एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है।’’ उनकी यह टिप्पणी 15 जनवरी को हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद आई है। भाजपा ने 227 सदस्यीय स्थानीय निकाय सदन में 89 सीटें जीतीं जबकि राज्य की ‘महायुति’ सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीट मिली। इसी के साथ भाजपा ने देश के सबसे धनी नगर निकाय पर ठाकरे परिवार के दशकों पुराने नियंत्रण को समाप्त कर दिया है।

PNSPNS
Jan 24, 2026 - 11:35
 0
Shiv Sena (UBT) केवल पार्टी नहीं बल्कि विचार, भाजपा इसे खत्म नहीं कर सकती : Uddhav Thackeray

शिवसेना (उबाठा)के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि उनकी पार्टी को खत्म कर सकती है, तो वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि यह केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचार है।

उन्होंने यह टिप्पणी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद आई है। उद्धव ने अविभाजित शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग ठाकरे परिवार का नाम मिटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर भाजपा सोचती है कि वह शिवसेना (उबाठा)को खत्म कर सकती है तो वह गलत है। शिवसेना (उबाठा) एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है।’’ उनकी यह टिप्पणी 15 जनवरी को हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद आई है।

भाजपा ने 227 सदस्यीय स्थानीय निकाय सदन में 89 सीटें जीतीं जबकि राज्य की ‘महायुति’ सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीट मिली। इसी के साथ भाजपा ने देश के सबसे धनी नगर निकाय पर ठाकरे परिवार के दशकों पुराने नियंत्रण को समाप्त कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow