Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर को पहली फिल्म से मिली थी प्रसिद्धि, रोमांटिक हीरो की बनी थी इमेज

आज ही के दिन यानी की 04 सितंबर को अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था। भले ही अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और काम आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। ऋषि कपूर ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में करीब 121 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीता और वह अपने खुले स्वभाव के लिए काफी ज्यादा फेमस थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमुंबई में 04 सितंबर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता जाने-माने अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के घर हुआ था। उनको बचपन से ही घर में फिल्मी माहौल देखने को मिला था। उनको बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। जब उन्होंने चलना शुरू किया था, तो वह आइने के सामने जाकर तरह-तरह की शक्लें बनाया करते थे।इसे भी पढ़ें: Mukesh Death Anniversary: संगीत की दुनिया में मुकेश ने बनाया था अलग मुकाम, गाते-गाते हुई थी मौतरोमांटिक हीरो थे ऋषि कपूरअभिनेता ऋषि कपूर ने साल 1973 से लेकर 2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए। ऋषि कपूर को रोमांटिक हीरो के तौर पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता था और लड़कियां उनके क्यूट लुक्स की दीवानी थीं। ऋषि कपूर ने 'लैला मजनू', 'कर्ज', 'नगीना', 'प्रेम रोग', 'दामिनी', 'प्रेम रोग', 'सरगम', 'दो प्रेमी', 'चांदनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।शादीबता दें कि ऋषि कपूर ने अभिनेत्री नीतू कपूर से शादी की थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋषि और नीतू दोनों शादी के दौरान बेहोश हो गए थे। एक ओर जहां नीतू अपने भारी लहंगे को नहीं संभाल पाई थीं, तो वहीं ऋषि कपूर भीड़ के कारण बेहोश हो गए थे।स्वेटरमैनऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे। उनको स्वेटर इस हद तक पसंद थे कि उन्होंने अपनी एक भी फिल्म में एक भी स्वेटर को रिपीट नहीं किया था। फिल्मों में स्वेटर को स्टाइल स्टेटमेंट की तरह पेश करने के कारण ऋषि कपूर को स्वेटरमैन कहा जाने लगा था।मृत्युवहीं साल 2018 में अभिनेता को कैंसर हो गया था। जिसके बाद अभिनेता का अमेरिका में 11 महीनों तक इलाज चला था। लेकिन 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर की मृत्यु हो गई।

PNSPNS
Sep 6, 2025 - 04:30
 0
Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर को पहली फिल्म से मिली थी प्रसिद्धि, रोमांटिक हीरो की बनी थी इमेज
आज ही के दिन यानी की 04 सितंबर को अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था। भले ही अभिनेता ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और काम आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। ऋषि कपूर ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में करीब 121 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने टैलेंट से दर्शकों का दिल जीता और वह अपने खुले स्वभाव के लिए काफी ज्यादा फेमस थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 04 सितंबर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता जाने-माने अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के घर हुआ था। उनको बचपन से ही घर में फिल्मी माहौल देखने को मिला था। उनको बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। जब उन्होंने चलना शुरू किया था, तो वह आइने के सामने जाकर तरह-तरह की शक्लें बनाया करते थे।

इसे भी पढ़ें: Mukesh Death Anniversary: संगीत की दुनिया में मुकेश ने बनाया था अलग मुकाम, गाते-गाते हुई थी मौत

रोमांटिक हीरो थे ऋषि कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर ने साल 1973 से लेकर 2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए। ऋषि कपूर को रोमांटिक हीरो के तौर पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता था और लड़कियां उनके क्यूट लुक्स की दीवानी थीं। ऋषि कपूर ने 'लैला मजनू', 'कर्ज', 'नगीना', 'प्रेम रोग', 'दामिनी', 'प्रेम रोग', 'सरगम', 'दो प्रेमी', 'चांदनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

शादी

बता दें कि ऋषि कपूर ने अभिनेत्री नीतू कपूर से शादी की थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋषि और नीतू दोनों शादी के दौरान बेहोश हो गए थे। एक ओर जहां नीतू अपने भारी लहंगे को नहीं संभाल पाई थीं, तो वहीं ऋषि कपूर भीड़ के कारण बेहोश हो गए थे।

स्वेटरमैन

ऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे। उनको स्वेटर इस हद तक पसंद थे कि उन्होंने अपनी एक भी फिल्म में एक भी स्वेटर को रिपीट नहीं किया था। फिल्मों में स्वेटर को स्टाइल स्टेटमेंट की तरह पेश करने के कारण ऋषि कपूर को स्वेटरमैन कहा जाने लगा था।

मृत्यु

वहीं साल 2018 में अभिनेता को कैंसर हो गया था। जिसके बाद अभिनेता का अमेरिका में 11 महीनों तक इलाज चला था। लेकिन 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर की मृत्यु हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow