Rhea Chakraborty Birthday: फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, आज मना रहीं 33वां बर्थडे

आज यानी की 01 जुलाई को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया चक्रवर्ती को लोग उनकी फिल्मों और एक्टिंग के लिए कम और सुशांत सिंह राजपूत की वजह से ज्यादा जानते हैं। वह एक मॉडल, वीजे और एक्ट्रेस रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु सिनेमा से अपनी शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रिया चक्रवर्ती के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...जन्म और परिवारकर्नाटक के बेंगलुरू में 01 जुलाई 1992 को रिया चक्रवर्ती का जन्म हुआ था। यह एक आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं, क्योंकि इनके पिता इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे।फिल्मी सफररिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्होंने साल 2009 में एमटीवी टीन दिवा में हिस्सा लिया था। जहां वो फर्स्ट रनरअप रही थीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी वीजे के रूप में काम किया। इस दौरान रिया ने कुछ एक टीवी शो भी होस्ट किए।बॉलीवुड में किया डेब्यूसाल 2012 में रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में रिया के साथ सुमंथ अश्विन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में साल 2013 में आई फिल्म 'मेरे डैड की मारूति से' डेब्यु किया था।फिल्मेंरिया चक्रवर्ती ने साल 2014 में 'सोनाली केबल', साल 2017 'बैंक चोर', साल 2017 में 'हाफ गर्लफ्रेंड', साल 2017 में 'दोबारा' और साल 2018 'जलेबी' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि इनमें से किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। वहीं साल 2018 के बाद तीन साल के लंबे गैप के बाद एक्ट्रेस साल 2021 में आई फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।पांच साल बाद मिली क्लीन चिटसाल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी बदल गई। क्योंकि रिया और सुशांत के अफेयर की चर्चाएं थीं। इसलिए जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया तो अचानक रिया लोगों के निशाने पर आ गईं। वहीं सुशांत के मामले में रिया पुलिस की रडार पर भी आ गईं। वहीं रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स मामले में आ गया। जिसके कारण एनसीबी ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। 5 साल तक चली जांच के बाद CBI ने सुशांत मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी। लेकिन इन 5 सालों में रिया चक्रवर्ती ने काफी कुछ झेला। उनको फिल्मों को ऑफर आने बंद हो गए।

PNSPNS
Jul 2, 2025 - 04:30
 0
Rhea Chakraborty Birthday: फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, आज मना रहीं 33वां बर्थडे
आज यानी की 01 जुलाई को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया चक्रवर्ती को लोग उनकी फिल्मों और एक्टिंग के लिए कम और सुशांत सिंह राजपूत की वजह से ज्यादा जानते हैं। वह एक मॉडल, वीजे और एक्ट्रेस रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु सिनेमा से अपनी शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रिया चक्रवर्ती के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

कर्नाटक के बेंगलुरू में 01 जुलाई 1992 को रिया चक्रवर्ती का जन्म हुआ था। यह एक आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं, क्योंकि इनके पिता इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे।

फिल्मी सफर

रिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्होंने साल 2009 में एमटीवी टीन दिवा में हिस्सा लिया था। जहां वो फर्स्ट रनरअप रही थीं। इसके बाद उन्होंने एमटीवी वीजे के रूप में काम किया। इस दौरान रिया ने कुछ एक टीवी शो भी होस्ट किए।

बॉलीवुड में किया डेब्यू

साल 2012 में रिया चक्रवर्ती ने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में रिया के साथ सुमंथ अश्विन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में साल 2013 में आई फिल्म 'मेरे डैड की मारूति से' डेब्यु किया था।

फिल्में

रिया चक्रवर्ती ने साल 2014 में 'सोनाली केबल', साल 2017 'बैंक चोर', साल 2017 में 'हाफ गर्लफ्रेंड', साल 2017 में 'दोबारा' और साल 2018 'जलेबी' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि इनमें से किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। वहीं साल 2018 के बाद तीन साल के लंबे गैप के बाद एक्ट्रेस साल 2021 में आई फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

पांच साल बाद मिली क्लीन चिट

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी बदल गई। क्योंकि रिया और सुशांत के अफेयर की चर्चाएं थीं। इसलिए जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया तो अचानक रिया लोगों के निशाने पर आ गईं। वहीं सुशांत के मामले में रिया पुलिस की रडार पर भी आ गईं। वहीं रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स मामले में आ गया। जिसके कारण एनसीबी ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। 5 साल तक चली जांच के बाद CBI ने सुशांत मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी। लेकिन इन 5 सालों में रिया चक्रवर्ती ने काफी कुछ झेला। उनको फिल्मों को ऑफर आने बंद हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow