Ramadan Special: इफ्तार में बनाएं शाही पिस्ता कुल्फी फालूदा, ये Easy Recipe देगी जबरदस्त ठंडक

रमजान के पाक महीने में दिनभर रोजे रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ न कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन जरुर करता है। ऐसी डिश हो, जो थकान को मिटा है। ऐसे में आप पिस्ता कुल्फी फालूदा डेजर्ट बना सकते हैं, यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत और ताजगी से भरपूर होता है। बाजार में मिलने वाली मखमली कुल्फी और ठंडे-ठंडे फालूदा का कॉम्बिनेशन घर पर बनाना काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं।पिस्ता कुल्फी फालूदा के लिए विधि- सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें।- इसके बाद इसमें उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।- अब आप बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहे। ऐसा करने से कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।- दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें  चीनी,इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।- अब इसको 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।- तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटनेर में डाल दें।- इसको 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख सकते हैं।फालूदा सेव और सब्जा तैयार कैसे करें- इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं।- जब यह पक जाए तो इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें जिससे वे आपस में न चिपके।- सब्जा के बीजों को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, वे फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे। कैसे सर्व करें पिस्ता कुल्फी फालूदा- स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए आप एक लंबा कांच का गिलास लें।- इसके बाद सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।- फिर तैयार किए फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।- थोड़ा सा ठंडा दूध डालें।- आखिर में तैयार किया हुआ पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर रख दें।- इसके बाद ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं। 

PNSPNS
Mar 12, 2026 - 10:06
 0
Ramadan Special: इफ्तार में बनाएं शाही पिस्ता कुल्फी फालूदा, ये Easy Recipe देगी जबरदस्त ठंडक
रमजान के पाक महीने में दिनभर रोजे रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ न कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन जरुर करता है। ऐसी डिश हो, जो थकान को मिटा है। ऐसे में आप पिस्ता कुल्फी फालूदा डेजर्ट बना सकते हैं, यह न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि सेहत और ताजगी से भरपूर होता है। बाजार में मिलने वाली मखमली कुल्फी और ठंडे-ठंडे फालूदा का कॉम्बिनेशन घर पर बनाना काफी आसान है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं।

पिस्ता कुल्फी फालूदा के लिए विधि

- सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबलने के लिए रख दें।

- इसके बाद इसमें उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह घटकर आधा न रह जाए।

- अब आप बीच-बीच में किनारों पर जमी मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते रहे। ऐसा करने से कुल्फी दानेदार और गाढ़ी बनेगी।

- दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें  चीनी,इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिलाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।

- अब इसको 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।

- तैयार मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स या किसी एयरटाइट कंटनेर में डाल दें।

- इसको 7-8 घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख सकते हैं।

फालूदा सेव और सब्जा तैयार कैसे करें

- इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और फालूदा सेव को 4-5 मिनट तक पकाएं।

- जब यह पक जाए तो इसे तुरंत ठंडे पानी में डाल दें जिससे वे आपस में न चिपके।

- सब्जा के बीजों को आधे कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, वे फूलकर जेली जैसे हो जाएंगे। 

कैसे सर्व करें पिस्ता कुल्फी फालूदा

- स्ट्रीट स्टाइल लुक के लिए आप एक लंबा कांच का गिलास लें।

- इसके बाद सबसे पहले नीचे 2 चम्मच रोज सिरप डालें।

- फिर तैयार किए फालूदा सेव की एक लेयर लगाएं।

- थोड़ा सा ठंडा दूध डालें।

- आखिर में तैयार किया हुआ पिस्ता कुल्फी के स्लाइस या स्कूप ऊपर रख दें।

- इसके बाद ऊपर से थोड़ा और रोज सिरप, कटे हुए पिस्ता और टूटी-फ्रूटी से सजाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow