Punjab के मोगा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मोगा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उमरसिर सिंह को भिंडर कलां गांव में उस समय गोली मार दी गई, जब वह काम पर जाने के लिए अपनी कार से घर से निकले थे। पुलिस ने बताया कि वह मोगा स्थित नेस्ले संयंत्र में काम करते थे और हमलावरों ने उन पर 10-12 गोलियां चलाईं। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे का कारण ग्राम स्तर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हो सकती है। पुलिस के अनुसार, सिंह की उम्र 30 वर्ष से अधिक थी। वह अपने गांव की राजनीति में सक्रिय थे और एक मजदूर संघ के नेता भी थे। मोगा के पुलिस उपाधीक्षक जसवरिंदर सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि हमलावर कार में आए और 10 से 12 गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने उमरसिर सिंह की हत्या की निंदा की और इसे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी की पूर्ण विफलता का उदाहरण बताया।

PNSPNS
Jan 4, 2026 - 17:13
 0
Punjab के मोगा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मोगा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उमरसिर सिंह को भिंडर कलां गांव में उस समय गोली मार दी गई, जब वह काम पर जाने के लिए अपनी कार से घर से निकले थे।

पुलिस ने बताया कि वह मोगा स्थित नेस्ले संयंत्र में काम करते थे और हमलावरों ने उन पर 10-12 गोलियां चलाईं। पुलिस को संदेह है कि हत्या के पीछे का कारण ग्राम स्तर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हो सकती है।

पुलिस के अनुसार, सिंह की उम्र 30 वर्ष से अधिक थी। वह अपने गांव की राजनीति में सक्रिय थे और एक मजदूर संघ के नेता भी थे। मोगा के पुलिस उपाधीक्षक जसवरिंदर सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि हमलावर कार में आए और 10 से 12 गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम का गठन किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने उमरसिर सिंह की हत्या की निंदा की और इसे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी की पूर्ण विफलता का उदाहरण बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow