Prithviraj Kapoor Death Anniversary: फिल्मी दुनिया के सिकंदर थे पृथ्वीराज कपूर, मूक फिल्मों से बोलती फिल्मों तक तय किया था सफर

भारतीय सिनेमा जगत में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी पहचान बनाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले कपूर खानदान से तो हर कोई वाकिफ है। आज भी बॉलीवुड फिल्मों में कपूर फैमिली सक्रिय है। जब सिनेमा जगत में बोलती फिल्मों का प्रचलन नहीं था, तब से कपूर खानदान सिनेमा में सक्रिय है। कपूर खानदान में अभिनय की शुरूआत पृथ्वीराज कपूर ने की थी। आज ही के दिन यानी की 29 मई को पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पृथ्वीराज कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारलायलपुर (फैसलाबाद) में 03 नवंबर 1906 को पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ था। महज 3 साल की उम्र में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी मां को खो दिया था। वह दौर उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। बता दें कि पृथ्वीराज कपूर ने महज 8 साल की उम्र से अभिनय की शुरूआत कर दी थी। इसके बाद जब उन्होंने कॉलेज ज्वॉइन किया, तो उस दौरान उनकी अभिनय में दिलचस्पी देखकर उनके प्रोफेसर ने उनको थिएटर ज्वॉइन करने के लिए कहा।इसे भी पढ़ें: NT Rama Rao Birth Anniversry: राजनीति में धूमकेतू की तरह चमके थे एनटी रामा राव, जानिए दिलचस्प बातेंफिल्मी करियरपृथ्वीराज कपूर ने कुछ प्ले और पैसे उधार लेकर सपनों की नगरी मुंबई आ गए। मुंबई आकर वह इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़ गए, यह वो दौर था जब साइलेंट फिल्मों का चलन था। पृथ्वीराज कपूर ने भी साइलेंट फिल्मों का रुख किया और इन फिल्मों में काम करके एक्टर ने अपने अभिनय को निखारने का काम किया। इसके बाद जब पहली बोलती फिल्मों का आगाज हुआ, तब पहली फिल्म 'आलमआरा' बनीं। वहीं पृथ्वीराज कपूर बोलती फिल्मों के पहले खलनायक बनकर उभरे थे। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाकर अपने अभिनय की लाजवाब मिसाल पेश की।वहीं साल 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। जो देश में घूम-घूमकर नाटकों का प्रदर्शन किया करता था। पृथ्वीराज कपूर ने बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक पूरी जिंदगी अभिनय में गुजार दी। फिल्म 'मुगल ए आजम' में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का किरदार निभाया था। जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।मृत्युवहीं 29 मई 1972 को 65 साल की उम्र में कैंसर से ग्रसित होने के कारण पृथ्वीराज कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

PNSPNS
May 31, 2025 - 03:32
 0
Prithviraj Kapoor Death Anniversary: फिल्मी दुनिया के सिकंदर थे पृथ्वीराज कपूर, मूक फिल्मों से बोलती फिल्मों तक तय किया था सफर
भारतीय सिनेमा जगत में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी पहचान बनाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले कपूर खानदान से तो हर कोई वाकिफ है। आज भी बॉलीवुड फिल्मों में कपूर फैमिली सक्रिय है। जब सिनेमा जगत में बोलती फिल्मों का प्रचलन नहीं था, तब से कपूर खानदान सिनेमा में सक्रिय है। कपूर खानदान में अभिनय की शुरूआत पृथ्वीराज कपूर ने की थी। आज ही के दिन यानी की 29 मई को पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पृथ्वीराज कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार
लायलपुर (फैसलाबाद) में 03 नवंबर 1906 को पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ था। महज 3 साल की उम्र में पृथ्वीराज कपूर ने अपनी मां को खो दिया था। वह दौर उनके लिए काफी मुश्किल भरा था। बता दें कि पृथ्वीराज कपूर ने महज 8 साल की उम्र से अभिनय की शुरूआत कर दी थी। इसके बाद जब उन्होंने कॉलेज ज्वॉइन किया, तो उस दौरान उनकी अभिनय में दिलचस्पी देखकर उनके प्रोफेसर ने उनको थिएटर ज्वॉइन करने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: NT Rama Rao Birth Anniversry: राजनीति में धूमकेतू की तरह चमके थे एनटी रामा राव, जानिए दिलचस्प बातें

फिल्मी करियर
पृथ्वीराज कपूर ने कुछ प्ले और पैसे उधार लेकर सपनों की नगरी मुंबई आ गए। मुंबई आकर वह इंपीरियल फिल्म कंपनी से जुड़ गए, यह वो दौर था जब साइलेंट फिल्मों का चलन था। पृथ्वीराज कपूर ने भी साइलेंट फिल्मों का रुख किया और इन फिल्मों में काम करके एक्टर ने अपने अभिनय को निखारने का काम किया। इसके बाद जब पहली बोलती फिल्मों का आगाज हुआ, तब पहली फिल्म 'आलमआरा' बनीं। वहीं पृथ्वीराज कपूर बोलती फिल्मों के पहले खलनायक बनकर उभरे थे। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाकर अपने अभिनय की लाजवाब मिसाल पेश की।

वहीं साल 1944 में पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। जो देश में घूम-घूमकर नाटकों का प्रदर्शन किया करता था। पृथ्वीराज कपूर ने बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक पूरी जिंदगी अभिनय में गुजार दी। फिल्म 'मुगल ए आजम' में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का किरदार निभाया था। जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।

मृत्यु
वहीं 29 मई 1972 को 65 साल की उम्र में कैंसर से ग्रसित होने के कारण पृथ्वीराज कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow