Prime Minister Modi ने Karpoori Thakur की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ठाकुर को याद करते हुए कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान उनकी राजनीति के केंद्र में हमेशा रहा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।’’ ‘जननायक’ के नाम से लोकप्रिय ठाकुर को 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था।

PNSPNS
Jan 24, 2026 - 11:35
 0
Prime Minister Modi ने  Karpoori Thakur की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ठाकुर को याद करते हुए कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान उनकी राजनीति के केंद्र में हमेशा रहा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।’’

‘जननायक’ के नाम से लोकप्रिय ठाकुर को 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow