Premier League: Manchester City ने Chelsea को रौंदा, Arsenal पर खिताब बचाने का बढ़ा दबाव

मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 3-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा। इस जीत से मैनचेस्टर सिटी शीर्ष पर काबिज आर्सेनल से केवल छह अंक पीछे रह गया है। आर्सेनल के 32 मैच में 70 और मैनचेस्टर सिटी की 31 मैच में 64 अंक हैं। आर्सेनल शनिवार को बोर्नमाउथ से हार गया था जिसका फायदा मैनचेस्टर सिटी ने उठाया। स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी की तरफ से निको ओरेली (51वें), मार्क गुएही (57वें) और जेरेमी डोकू (68वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किए। एक अन्य मैच में संडरलैंड ने टोटेनहम को 1-0 से हराया। यह टोटेनहम की इस सत्र में लीग में 16वीं हार है। वह पिछले 14 मैच में जीत हासिल नहीं कर पाया है। संडरलैंड की तरफ से नोर्डी मुकीले ने 61वें मिनट में मैच का निर्णायक गोल किया। क्रिस्टल पैलेस ने सेल्हर्स्ट पार्क में न्यूकासल को 2-1 से शिकस्त दी।

PNSPNS
Apr 14, 2026 - 09:34
 0
Premier League: Manchester City ने Chelsea को रौंदा, Arsenal पर खिताब बचाने का बढ़ा दबाव

मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 3-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा। इस जीत से मैनचेस्टर सिटी शीर्ष पर काबिज आर्सेनल से केवल छह अंक पीछे रह गया है। आर्सेनल के 32 मैच में 70 और मैनचेस्टर सिटी की 31 मैच में 64 अंक हैं।

आर्सेनल शनिवार को बोर्नमाउथ से हार गया था जिसका फायदा मैनचेस्टर सिटी ने उठाया। स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी की तरफ से निको ओरेली (51वें), मार्क गुएही (57वें) और जेरेमी डोकू (68वें मिनट) ने दूसरे हाफ में गोल किए। एक अन्य मैच में संडरलैंड ने टोटेनहम को 1-0 से हराया।

यह टोटेनहम की इस सत्र में लीग में 16वीं हार है। वह पिछले 14 मैच में जीत हासिल नहीं कर पाया है। संडरलैंड की तरफ से नोर्डी मुकीले ने 61वें मिनट में मैच का निर्णायक गोल किया। क्रिस्टल पैलेस ने सेल्हर्स्ट पार्क में न्यूकासल को 2-1 से शिकस्त दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow