POCSO Case का असर! TV सीरियल Sairaab से रातों-रात बाहर हुए एक्टर Rohit Chandel

स्टार प्लस का नया टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे थे, लेकिन हाल ही में लीड एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। रोहित पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इस विवाद के कारण शो की शूटिंग पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने रोहित को शो से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है।अनुपमा फेम सागर पारेख करेंगे रोहित को रिप्लेस मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित चंदेल जेल में होने के कारण अपने काम के कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स नहीं चाहते कि इस बड़े विवाद और एक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण शो की टीआरपी पर कोई बुरा असर पड़े। इसलिए मेकर्स ने रातों-रात रोहित को रिप्लेस करने का कड़ा कदम उठाया है। ताजा अपडेट के अनुसार, इस रोल के लिए 'अनुपमा' सीरियल में नजर आ चुके मशहूर एक्टर सागर पारेख को फाइनल कर लिया गया है। सागर पारेख अब सीरियल 'सैराब' में रोहित चंदेल की जगह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार... Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजहजल्द ही शुरू होगी नए एक्टर के साथ शूटिंगखबरों की मानें तो इस मुख्य किरदार के लिए मेकर्स ने कई बड़े टीवी एक्टर्स से संपर्क किया था, लेकिन आखिर में सागर पारेख के नाम पर मुहर लगी है। फिलहाल सागर के साथ सिर्फ कागजी कार्रवाई का काम बचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि जैसे ही यह औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, सागर तुरंत ही शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके बाद मेकर्स की तरफ से भी सागर पारेख की एंट्री का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा।

PNSPNS
Jul 13, 2026 - 20:35
 0
POCSO Case का असर! TV सीरियल Sairaab से रातों-रात बाहर हुए एक्टर Rohit Chandel
स्टार प्लस का नया टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे थे, लेकिन हाल ही में लीड एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। रोहित पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इस विवाद के कारण शो की शूटिंग पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने रोहित को शो से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है।

अनुपमा फेम सागर पारेख करेंगे रोहित को रिप्लेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित चंदेल जेल में होने के कारण अपने काम के कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स नहीं चाहते कि इस बड़े विवाद और एक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण शो की टीआरपी पर कोई बुरा असर पड़े। इसलिए मेकर्स ने रातों-रात रोहित को रिप्लेस करने का कड़ा कदम उठाया है। ताजा अपडेट के अनुसार, इस रोल के लिए 'अनुपमा' सीरियल में नजर आ चुके मशहूर एक्टर सागर पारेख को फाइनल कर लिया गया है। सागर पारेख अब सीरियल 'सैराब' में रोहित चंदेल की जगह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार... Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजह


जल्द ही शुरू होगी नए एक्टर के साथ शूटिंग

खबरों की मानें तो इस मुख्य किरदार के लिए मेकर्स ने कई बड़े टीवी एक्टर्स से संपर्क किया था, लेकिन आखिर में सागर पारेख के नाम पर मुहर लगी है। फिलहाल सागर के साथ सिर्फ कागजी कार्रवाई का काम बचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि जैसे ही यह औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, सागर तुरंत ही शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इसके बाद मेकर्स की तरफ से भी सागर पारेख की एंट्री का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow