Pilibhit में भटककर आए हिरण को कुत्तों ने हमला कर घायल किया
पीलीभीत के अभयपुर शाहगढ़ क्षेत्र में रविवार को जंगल से भटककर गांव में आए एक हिरण को आवारा कुत्तों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग ने उसका उपचार कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सामाजिक वानिकी रेंजर सोबरन लाल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को अपरान्ह तीन बजे घायल हिरण को उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिरण जंगल से भटककर गांव में पहुंचा था और कुत्तों के हमले में उसके शरीर पर गहरे घाव हो गए। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरण को बचाने का प्रयास किया। लाल ने कहा कि सामाजिक वानिकी रेंज की टीम ने घायल हिरण का प्राथमिक निरीक्षण किया और उसे उपचार के लिए भेजा।
पीलीभीत के अभयपुर शाहगढ़ क्षेत्र में रविवार को जंगल से भटककर गांव में आए एक हिरण को आवारा कुत्तों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग ने उसका उपचार कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सामाजिक वानिकी रेंजर सोबरन लाल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को अपरान्ह तीन बजे घायल हिरण को उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिरण जंगल से भटककर गांव में पहुंचा था और कुत्तों के हमले में उसके शरीर पर गहरे घाव हो गए।
ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरण को बचाने का प्रयास किया। लाल ने कहा कि सामाजिक वानिकी रेंज की टीम ने घायल हिरण का प्राथमिक निरीक्षण किया और उसे उपचार के लिए भेजा।
What's Your Reaction?