Palmistry Tips: हथेली की ये रेखा बिगाड़ सकती है आपका भाग्य, जानिए क्या है इसका रहस्य

हमारे हाथों में कई तरह की रेखाएं पाई जाती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं हमारे जीवन के सुख-दुख का संकेत देती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं यदि दोमुही यानी की दो सिरों में बंध जातए, तो कई बार यह जीवन में उथल-पुथल या बार-बार आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है। खासकर महिलाओं को अपने हाथों की इन लकीरों पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अगर किसी महिला की हथेली पर दोमुंही रेखाएं मौजूद हैं, तो उनका जीवन काफी संघर्षों भरा हो सकता है।हस्तरेखा एक्सपर्ट की मानें, तो जीवन रेखा और सूर्य रेखा यदि दो भागों में बंट जाती है या फिर 'V' आकार में हो, तो यह रेखाएं अच्छे या बुरे फल का संकेत दे सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर यह रेखाएं कहां होती हैं और इनका क्या फल मिलता है।इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 28 August 2025 | आज का प्रेम राशिफल 28 अगस्त | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिनदोमुखी रेखाहालांकि हथेली पर बहुत रेखाएं होती हैं, जैसे - जीवन रेखा, हृदय रेखा, संतान रेखा, विवाह रेखा, विष्णु रेखा और सूर्य रेखा आदि। कुछ लोगों की हथेली में इन रेखाओं के अंत में एक और रेखा निकल रही होती है, जोकि मुख्य रेखा के अंत में वी शेप बनाती है। इन तरह की रेखाओं को दोमुखी रेखा कहा जाता है।दोमुखी रेखा के फलदोनों हथेलियों में सूर्य रेखा हो सकती है और एक हाथ में भी हो सकती है। या फिर दोनों में नहीं हो सकती है। इसलिए अपने दोनों हाथों को देखें। यह रेखा आपको अनामिका उंगली के पास होती है। छोटी सी इस रेखा पर अगर अंत में दूसरी रेखा निकल रही है, तो वह दोमुही रेखा कहलाती है।दोमुही सूर्य रेखा का फलदोमुखी सूर्य रेखा के बारे में बताया जाए, तो यह लोग बहुत टैलेंटेड होते हैं। इन जातकों के अंदर विभिन्न कला का हुनर होता है। लेकिन इस कारण वह एक ओर ध्यान नहीं केंद्रित कर पाते हैं। जिन महिलाओं की हथेली में यह रेखा होती है, वह हमेशा दो नांव पर पैर रखकर चलती है। उनको लगता है कि वह जो कर रही हैं, वह काफी नहीं है इसलिए उनको अलग हटकर भी कुछ आना चाहिए। ऐसी महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को परफेक्ट बनाने का प्रयास करती हैं, लेकिन वह किसी भी काम में परफेक्ट नहीं हो पाती हैं। जिसका कारण उनका ध्यान भटकना है।क्योंकि सूर्य रेखा का सीधा संबंध करियर से होता है। ऐसे में अगर यह रेखा स्पष्ट होती है, तो ऐसा जातक करियर में हमेशा ऊपर की ओर उठेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। लेकिन अगर सूर्य रेखा स्पष्ट नहीं होती है, तो करियर में रुकावट आती रहती हैं। वहीं मान-सम्मान की भी हमेशा कमी रहती है। लेकिन जब यह रेखा दोमुही हो जाए, तो आपके जीवन में हमेशा कंफ्यूजन बनी रहती है, वहीं आप किसी न किसी परेशानी में घिरे रहते हैं।अगर आपकी नौकरी या व्यापार ठीक नहीं चल रहा है और आपको कार्यस्थल पर अधिक परेशान किया जा रहा है, या फिर आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उतना फल नहीं मिल रहा है। तो आपको एक बार अपना हाथ जरूर दिखवाना चाहिए। हो सकता है कि ऐसा सूर्य रेखा पर वी शेप बना हो।जानिए जीवन रेखा पर दोमुखी रेखा के फलअगर आपकी जीवन रेखा पर दोमुखी रेखा बन रही है, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाएं दोहरी जिंदगी जीती है। उनको कभी मानसिक रूप से शांति नहीं मिलती है। वह करियर में एक क्षेत्र को नहीं चुन पाती हैं, जिस कारण उनकी ग्रोथ नहीं हो पाती है। रिश्तों में भी वह दोहरी होती हैं और उनकी सोच भी दोहरी होती है। अगर किसी जगह पर उनको महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बोला जाए, तो उनकी राय हमेशा दोहरी होती है।इनकी बातों में अधिक वजन नहीं होता है और लोग इनको ज्यादा सुनना पसंद नहीं करते हैं। इतना ही नहीं यह लोग हमेशा दोहरे रिश्ते रखते हैं और जीवन में इनको हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन महिलाओं को करियर और घर में बैलेंस बनाने में भी समस्याओं का सामना करना होता है। हालांकि अगर इनका करियर सही चल रहा होता है, तो फैमिली लाइफ खराब होती है और अगर फैमिली लाइफ सही होती है, तो करियर में गड़बड़ होती रहती है।

PNSPNS
Aug 28, 2025 - 04:31
 0
Palmistry Tips: हथेली की ये रेखा बिगाड़ सकती है आपका भाग्य, जानिए क्या है इसका रहस्य
हमारे हाथों में कई तरह की रेखाएं पाई जाती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं हमारे जीवन के सुख-दुख का संकेत देती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं यदि दोमुही यानी की दो सिरों में बंध जातए, तो कई बार यह जीवन में उथल-पुथल या बार-बार आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है। खासकर महिलाओं को अपने हाथों की इन लकीरों पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि अगर किसी महिला की हथेली पर दोमुंही रेखाएं मौजूद हैं, तो उनका जीवन काफी संघर्षों भरा हो सकता है।

हस्तरेखा एक्सपर्ट की मानें, तो जीवन रेखा और सूर्य रेखा यदि दो भागों में बंट जाती है या फिर 'V' आकार में हो, तो यह रेखाएं अच्छे या बुरे फल का संकेत दे सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली पर यह रेखाएं कहां होती हैं और इनका क्या फल मिलता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 28 August 2025 | आज का प्रेम राशिफल 28 अगस्त | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


दोमुखी रेखा

हालांकि हथेली पर बहुत रेखाएं होती हैं, जैसे - जीवन रेखा, हृदय रेखा, संतान रेखा, विवाह रेखा, विष्णु रेखा और सूर्य रेखा आदि। कुछ लोगों की हथेली में इन रेखाओं के अंत में एक और रेखा निकल रही होती है, जोकि मुख्य रेखा के अंत में वी शेप बनाती है। इन तरह की रेखाओं को दोमुखी रेखा कहा जाता है।

दोमुखी रेखा के फल

दोनों हथेलियों में सूर्य रेखा हो सकती है और एक हाथ में भी हो सकती है। या फिर दोनों में नहीं हो सकती है। इसलिए अपने दोनों हाथों को देखें। यह रेखा आपको अनामिका उंगली के पास होती है। छोटी सी इस रेखा पर अगर अंत में दूसरी रेखा निकल रही है, तो वह दोमुही रेखा कहलाती है।

दोमुही सूर्य रेखा का फल

दोमुखी सूर्य रेखा के बारे में बताया जाए, तो यह लोग बहुत टैलेंटेड होते हैं। इन जातकों के अंदर विभिन्न कला का हुनर होता है। लेकिन इस कारण वह एक ओर ध्यान नहीं केंद्रित कर पाते हैं। जिन महिलाओं की हथेली में यह रेखा होती है, वह हमेशा दो नांव पर पैर रखकर चलती है। उनको लगता है कि वह जो कर रही हैं, वह काफी नहीं है इसलिए उनको अलग हटकर भी कुछ आना चाहिए। ऐसी महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को परफेक्ट बनाने का प्रयास करती हैं, लेकिन वह किसी भी काम में परफेक्ट नहीं हो पाती हैं। जिसका कारण उनका ध्यान भटकना है।

क्योंकि सूर्य रेखा का सीधा संबंध करियर से होता है। ऐसे में अगर यह रेखा स्पष्ट होती है, तो ऐसा जातक करियर में हमेशा ऊपर की ओर उठेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। लेकिन अगर सूर्य रेखा स्पष्ट नहीं होती है, तो करियर में रुकावट आती रहती हैं। वहीं मान-सम्मान की भी हमेशा कमी रहती है। लेकिन जब यह रेखा दोमुही हो जाए, तो आपके जीवन में हमेशा कंफ्यूजन बनी रहती है, वहीं आप किसी न किसी परेशानी में घिरे रहते हैं।

अगर आपकी नौकरी या व्यापार ठीक नहीं चल रहा है और आपको कार्यस्थल पर अधिक परेशान किया जा रहा है, या फिर आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उतना फल नहीं मिल रहा है। तो आपको एक बार अपना हाथ जरूर दिखवाना चाहिए। हो सकता है कि ऐसा सूर्य रेखा पर वी शेप बना हो।

जानिए जीवन रेखा पर दोमुखी रेखा के फल

अगर आपकी जीवन रेखा पर दोमुखी रेखा बन रही है, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाएं दोहरी जिंदगी जीती है। उनको कभी मानसिक रूप से शांति नहीं मिलती है। वह करियर में एक क्षेत्र को नहीं चुन पाती हैं, जिस कारण उनकी ग्रोथ नहीं हो पाती है। रिश्तों में भी वह दोहरी होती हैं और उनकी सोच भी दोहरी होती है। अगर किसी जगह पर उनको महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बोला जाए, तो उनकी राय हमेशा दोहरी होती है।

इनकी बातों में अधिक वजन नहीं होता है और लोग इनको ज्यादा सुनना पसंद नहीं करते हैं। इतना ही नहीं यह लोग हमेशा दोहरे रिश्ते रखते हैं और जीवन में इनको हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन महिलाओं को करियर और घर में बैलेंस बनाने में भी समस्याओं का सामना करना होता है। हालांकि अगर इनका करियर सही चल रहा होता है, तो फैमिली लाइफ खराब होती है और अगर फैमिली लाइफ सही होती है, तो करियर में गड़बड़ होती रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow