Orry ने Dhruv Rathee को बताया देश विरोधी, KK Creates Podcast में Social Media सेंसेशन ने किए बड़े खुलासे

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी और जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच की जंग एक बार फिर तेज हो गई है। ओरी ने हाल ही में ध्रुव राठी को सीधे तौर पर देश विरोधी कह दिया है और साफ किया कि उन्हें यह इंसान रत्ती भर भी पसंद नहीं है। एक पॉडकास्ट में ओरी ने ध्रुव के वीडियो और उनके मुद्दों पर खुलकर निशाना साधा। इसके साथ ही, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक खास इच्छा भी शेयर की।ओरी को क्यों पसंद नहीं हैं ध्रुव राठी?'KK Creates' पॉडकास्ट में बात करते हुए ओरी ने ध्रुव राठी के काम करने के तरीके पर बड़े सवाल उठाए। ओरी ने कहा कि ध्रुव अपनी मर्जी और फायदे के हिसाब से उन मुद्दों को चुनते हैं, जो उनकी सोच या एजेंडे में फिट बैठते हैं। उन्होंने कहा, "वह कभी-कभी बहुत अजीब बातें करते हैं जिनका कोई सिर-पैर नहीं होता। जिन जरूरी मुद्दों पर उन्हें बोलना चाहिए, उन पर वह चुप रहते हैं। मुझे बस वह इंसान पसंद नहीं है।" ओरी ने यह भी बताया कि वह ध्रुव राठी को चिढ़ाने के लिए 'ध्रुव ट***' निकनेम से बुलाते हैं। Orry being Orry-Dhruv is Tatti and anti-national for him-One person he wants to meet is PM Modi and manifesting it. pic.twitter.com/Efd1kzb08R— Lala (@FabulasGuy) June 14, 2026 इसे भी पढ़ें: 30 साल की Sanchita Ugale के सुसाइड से सदमे में फैंस, मरने से पहले शेयर किया था हैप्पी वीडियोपीएम मोदी के साथ ओरी का ड्रीम पोजइसी पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी अपनी एक बड़ी ख्वाहिश फैंस के साथ शेयर की। सोशल मीडिया पर अपने अनोखे फोटो पोज के लिए मशहूर ओरी ने कहा कि उनका एक बड़ा सपना है कि वह पीएम मोदी के साथ अपने उसी सिग्नेचर पोज में एक फोटो क्लिक करवाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह लाइफ में कभी न कभी यह जरूर करेंगे।कहां से शुरू हुआ था दोनों का विवाद?दोनों के बीच यह लड़ाई नई नहीं है। विवाद की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी, जब ध्रुव राठी ने 'द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज' नाम से एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में ध्रुव ने उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाए थे जिन्होंने कथित तौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी या ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाए हैं। वीडियो के थंबनेल पर ओरी की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तस्वीर लगी थी। इसके अलावा वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और काजोल जैसी बड़ी स्टार्स का भी जिक्र था। इसे भी पढ़ें: पति Veer Sahu से कोर्ट में जंग, Social Media पर Sapna Choudhary का तंज- मैं बदला नहीं लेतीओरी ने ध्रुव को कहा था एंटी नेशनलजब ध्रुव राठी ने जाह्नवी कपूर को टारगेट करते हुए वह वीडियो डाला, तब ओरी अपनी दोस्त के बचाव में उतर आए थे। उस समय एक सोशल मीडिया रील में दावा किया गया था कि ध्रुव ने यह वीडियो जानबूझकर ऐसे समय पर अपलोड किया जब जाह्नवी बांग्लादेश के एक गंभीर मुद्दे पर बात कर रही थीं। इस पर कमेंट करते हुए ओरी ने ध्रुव राठी को एंटी नेशनल कहा था और तंज कसा था कि इतने फॉलोअर्स होने के बाद भी ध्रुव इस बात का रोना रोते हैं कि रेलवे स्टेशन पर कोई उनकी तस्वीरें नहीं खींचता।

PNSPNS
Jun 17, 2026 - 09:09
 0
Orry ने Dhruv Rathee को बताया देश विरोधी, KK Creates Podcast में Social Media सेंसेशन ने किए बड़े खुलासे
सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी और जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी के बीच की जंग एक बार फिर तेज हो गई है। ओरी ने हाल ही में ध्रुव राठी को सीधे तौर पर देश विरोधी कह दिया है और साफ किया कि उन्हें यह इंसान रत्ती भर भी पसंद नहीं है। एक पॉडकास्ट में ओरी ने ध्रुव के वीडियो और उनके मुद्दों पर खुलकर निशाना साधा। इसके साथ ही, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक खास इच्छा भी शेयर की।

ओरी को क्यों पसंद नहीं हैं ध्रुव राठी?

'KK Creates' पॉडकास्ट में बात करते हुए ओरी ने ध्रुव राठी के काम करने के तरीके पर बड़े सवाल उठाए। ओरी ने कहा कि ध्रुव अपनी मर्जी और फायदे के हिसाब से उन मुद्दों को चुनते हैं, जो उनकी सोच या एजेंडे में फिट बैठते हैं। उन्होंने कहा, "वह कभी-कभी बहुत अजीब बातें करते हैं जिनका कोई सिर-पैर नहीं होता। जिन जरूरी मुद्दों पर उन्हें बोलना चाहिए, उन पर वह चुप रहते हैं। मुझे बस वह इंसान पसंद नहीं है।" ओरी ने यह भी बताया कि वह ध्रुव राठी को चिढ़ाने के लिए 'ध्रुव ट***' निकनेम से बुलाते हैं।


इसे भी पढ़ें: 30 साल की Sanchita Ugale के सुसाइड से सदमे में फैंस, मरने से पहले शेयर किया था हैप्पी वीडियो


पीएम मोदी के साथ ओरी का ड्रीम पोज

इसी पॉडकास्ट के दौरान ओरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी अपनी एक बड़ी ख्वाहिश फैंस के साथ शेयर की। सोशल मीडिया पर अपने अनोखे फोटो पोज के लिए मशहूर ओरी ने कहा कि उनका एक बड़ा सपना है कि वह पीएम मोदी के साथ अपने उसी सिग्नेचर पोज में एक फोटो क्लिक करवाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह लाइफ में कभी न कभी यह जरूर करेंगे।

कहां से शुरू हुआ था दोनों का विवाद?

दोनों के बीच यह लड़ाई नई नहीं है। विवाद की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी, जब ध्रुव राठी ने 'द फेक ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज' नाम से एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में ध्रुव ने उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाए थे जिन्होंने कथित तौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी या ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाए हैं। वीडियो के थंबनेल पर ओरी की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तस्वीर लगी थी। इसके अलावा वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और काजोल जैसी बड़ी स्टार्स का भी जिक्र था।
 

इसे भी पढ़ें: पति Veer Sahu से कोर्ट में जंग, Social Media पर Sapna Choudhary का तंज- मैं बदला नहीं लेती


ओरी ने ध्रुव को कहा था एंटी नेशनल

जब ध्रुव राठी ने जाह्नवी कपूर को टारगेट करते हुए वह वीडियो डाला, तब ओरी अपनी दोस्त के बचाव में उतर आए थे। उस समय एक सोशल मीडिया रील में दावा किया गया था कि ध्रुव ने यह वीडियो जानबूझकर ऐसे समय पर अपलोड किया जब जाह्नवी बांग्लादेश के एक गंभीर मुद्दे पर बात कर रही थीं। इस पर कमेंट करते हुए ओरी ने ध्रुव राठी को एंटी नेशनल कहा था और तंज कसा था कि इतने फॉलोअर्स होने के बाद भी ध्रुव इस बात का रोना रोते हैं कि रेलवे स्टेशन पर कोई उनकी तस्वीरें नहीं खींचता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow