One Year Of Operation Sindoor: जब Indian Air Force की दहाड़ से थर्राया था Pakistan, जानें शौर्य की पूरी कहानी

भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को आज एक साल पूरा हो गया है। इस समय सोशल मीडिया और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की काफी चर्चा हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पिछले साल अप्रैल और मई के उन दिनों की पूरी कहानी, जब भारत ने दुश्मन के घर में घुसकर उसे करारा जवाब दिया था।पहलगाम हमला से दहला भारत22 अप्रैल 2025: इस दिन की शुरुआत बेहद दुखद रही। पहलगाम में हुए एक कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान की इस नापाक साजिश ने भारत के धैर्य की सीमा तोड़ दी।23 अप्रैल 2025: हमले के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे, जिसे बीच में ही छोड़कर वे तुरंत स्वदेश लौट आए। दिल्ली आते ही उन्होंने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक ली। भारत ने कड़ा फैसला लेते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अटारी सीमा बंद की गई और पाकिस्तानियों के सार्क वीजा रद्द कर दिए गए। इसी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की और एनआईए ने जांच शुरू की।  इसे भी पढ़ें: PM Modi की नई DP बनी Trend, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर सशस्त्र बलों को देश का नमनतनाव का बढ़ता दौर24 अप्रैल 2025: जवाब में पाकिस्तान ने भी शिमला समझौते को निलंबित कर भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। इधर भारत में सरकार ने विपक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक की। इसी रात एलओसी पर गोलीबारी शुरू हो गई और उधमपुर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। 25 अप्रैल - 6 मई 2025: इन दिनों सीमा पर तनाव चरम पर रहा। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच आतंकियों के संगठन TRF ने अपने पहले के दावे से पलटते हुए हमले में हाथ होने से इनकार कर दिया।ऑपरेशन सिंदूर से जब गरज उठा भारत7 मई 2025: तड़के सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का आगाज किया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी शिविरों पर सटीक निशाना साधा, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया कि अब परमाणु धमकियों का दौर खत्म हो गया है और आतंकियों के साथ उनके आकाओं को भी इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 9 मई 2025: अपनी हार से बौखलाए पाकिस्तान ने मिसाइलों और करीब 400 ड्रोनों से भारतीय शहरों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की डिफेंस प्रणाली ने उन्हें हवा में ही नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और कुल 13 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तानी वायुसेना की कमर टूट गई।  इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor Anniversary | पीएम मोदी बोले- 'आतंकवाद को पालने वाले तंत्र को नष्ट करने के लिए भारत आज भी अडिग'ऑपरेशन का निर्णायक अंत10 मई 2025: भारत के हमलों से पस्त होकर पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई। दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष को फोन कर हमले रोकने की विनती की। शाम 5 बजे से सभी सैन्य कार्रवाइयां रोक दी गईं।घर में भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेवभारत की यह कार्रवाई सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर तक ही सीमित नहीं थी। पहलगाम हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन महादेव' भी चलाया गया। इस अभियान के जरिए सुरक्षाबलों ने कई महीनों तक फरार रहने वाले उन हत्यारों को ढूंढ-ढूंढ कर मार गिराया, जिन्होंने निर्दोषों का खून बहाया था।

PNSPNS
May 7, 2026 - 13:59
 0
One Year Of Operation Sindoor: जब Indian Air Force की दहाड़ से थर्राया था Pakistan, जानें शौर्य की पूरी कहानी
भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' को आज एक साल पूरा हो गया है। इस समय सोशल मीडिया और रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की काफी चर्चा हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पिछले साल अप्रैल और मई के उन दिनों की पूरी कहानी, जब भारत ने दुश्मन के घर में घुसकर उसे करारा जवाब दिया था।

पहलगाम हमला से दहला भारत

22 अप्रैल 2025: इस दिन की शुरुआत बेहद दुखद रही। पहलगाम में हुए एक कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान की इस नापाक साजिश ने भारत के धैर्य की सीमा तोड़ दी।

23 अप्रैल 2025: हमले के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे, जिसे बीच में ही छोड़कर वे तुरंत स्वदेश लौट आए। दिल्ली आते ही उन्होंने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक ली। भारत ने कड़ा फैसला लेते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अटारी सीमा बंद की गई और पाकिस्तानियों के सार्क वीजा रद्द कर दिए गए। इसी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक की और एनआईए ने जांच शुरू की।

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जानिए इसके बारे में
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi की नई DP बनी Trend, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर सशस्त्र बलों को देश का नमन


तनाव का बढ़ता दौर

24 अप्रैल 2025: जवाब में पाकिस्तान ने भी शिमला समझौते को निलंबित कर भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। इधर भारत में सरकार ने विपक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक की। इसी रात एलओसी पर गोलीबारी शुरू हो गई और उधमपुर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।

Pakistan के साथ बढ़ते तनाव के बीच India ने अपने हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद किए

25 अप्रैल - 6 मई 2025: इन दिनों सीमा पर तनाव चरम पर रहा। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच आतंकियों के संगठन TRF ने अपने पहले के दावे से पलटते हुए हमले में हाथ होने से इनकार कर दिया।

ऑपरेशन सिंदूर से जब गरज उठा भारत

7 मई 2025: तड़के सुबह भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का आगाज किया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी शिविरों पर सटीक निशाना साधा, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया कि अब परमाणु धमकियों का दौर खत्म हो गया है और आतंकियों के साथ उनके आकाओं को भी इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

Operation Sindoor: पीओके में तबाही, भारत के जांबाजों ने आतंकवाद के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

9 मई 2025: अपनी हार से बौखलाए पाकिस्तान ने मिसाइलों और करीब 400 ड्रोनों से भारतीय शहरों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की डिफेंस प्रणाली ने उन्हें हवा में ही नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और कुल 13 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तानी वायुसेना की कमर टूट गई।

भारत ने किए पाकिस्तान के एयरबेस पर हवाई हमले
 

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor Anniversary | पीएम मोदी बोले- 'आतंकवाद को पालने वाले तंत्र को नष्ट करने के लिए भारत आज भी अडिग'


ऑपरेशन का निर्णायक अंत

10 मई 2025: भारत के हमलों से पस्त होकर पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई। दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष को फोन कर हमले रोकने की विनती की। शाम 5 बजे से सभी सैन्य कार्रवाइयां रोक दी गईं।

घर में भारतीय सेना का ऑपरेशन महादेव

भारत की यह कार्रवाई सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर तक ही सीमित नहीं थी। पहलगाम हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन महादेव' भी चलाया गया। इस अभियान के जरिए सुरक्षाबलों ने कई महीनों तक फरार रहने वाले उन हत्यारों को ढूंढ-ढूंढ कर मार गिराया, जिन्होंने निर्दोषों का खून बहाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow