Noida में मजदूरों की अनदेखी? BJP MLA धीरेंद्र सिंह ने CM Yogi को पत्र लिख मांगा ठोस Action Plan

विकास की हर ईंट में श्रमिकों का पसीना, परिश्रम और समर्पण निहित है, लेकिन वर्तमान समय में भी बड़ी संख्या में श्रमिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसी संदर्भ में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लखनऊ प्रवास के दौरान एक पत्र प्रेषित कर प्रदेश सरकार को श्रमिकों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया तथा उनके सर्वांगीण कल्याण हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को समाहित करते हुए एक कार्ययोजना लागू किए जाने का आग्रह किया है।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि "आज के परिवेश में श्रमिकों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परिवार के लिए सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित एवं किफायती आवास, सामाजिक सुरक्षा कवरेज तथा जीवन यापन का ध्यान रखना आवश्यक हैं।"जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि "सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर इनका लाभ सभी श्रमिकों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। जनपद गौतमबुद्धनगर में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया कि यह स्थिति श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु और अधिक ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाने की आवश्यकता को दर्शाती है।"जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि "माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे श्रमिक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अधिकार सुनिश्चित हो सके तथा प्रदेश का विकास और अधिक समावेशी एवं सशक्त बन सके।" प्रेषित किए गए पत्र की छायाप्रति इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न की जा रही है।

PNSPNS
May 2, 2026 - 15:33
 0
Noida में मजदूरों की अनदेखी? BJP MLA धीरेंद्र सिंह ने CM Yogi को पत्र लिख मांगा ठोस Action Plan
विकास की हर ईंट में श्रमिकों का पसीना, परिश्रम और समर्पण निहित है, लेकिन वर्तमान समय में भी बड़ी संख्या में श्रमिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इसी संदर्भ में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लखनऊ प्रवास के दौरान एक पत्र प्रेषित कर प्रदेश सरकार को श्रमिकों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया तथा उनके सर्वांगीण कल्याण हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं सामाजिक सुरक्षा को समाहित करते हुए एक कार्ययोजना लागू किए जाने का आग्रह किया है।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि "आज के परिवेश में श्रमिकों को केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परिवार के लिए सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित एवं किफायती आवास, सामाजिक सुरक्षा कवरेज तथा जीवन यापन का ध्यान रखना आवश्यक हैं।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि "सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर इनका लाभ सभी श्रमिकों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। जनपद गौतमबुद्धनगर में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया कि यह स्थिति श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु और अधिक ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाने की आवश्यकता को दर्शाती है।"

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि "माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे श्रमिक वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अधिकार सुनिश्चित हो सके तथा प्रदेश का विकास और अधिक समावेशी एवं सशक्त बन सके।" प्रेषित किए गए पत्र की छायाप्रति इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ सुलभ संदर्भ हेतु संलग्न की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow