New York के ब्रुकलिन में लाउंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की जान गई, 8 जख्मी

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में रविवार तडके एक लाउंज में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह घटना क्राउन हाइट्स के एक रेस्तरां 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' में हुई।पुलिस ने दी घटना की जानकारीन्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गोलीबारी सुबह करीब 3:30 बजे 903 फ्रैंकलिन एवेन्यू स्थित लाउंज में हुई। पुलिस ने अब तक कुल 11 पीडितों की पहचान की है, जिनमें आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।मरने वालों में 27 और 35 साल के दो पुरुष शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल हुए आठ लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी चोटों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Gaza से लोगों को हटाना नरसंहार की नई लहर, Israel पर हमास ने लगाए आरोपकई हमलावर शामिल, कोई गिरफ्तारी नहींपुलिस के अनुसार, इस हमले में कई बंदूकधारी शामिल थे और वे अभी भी फरार हैं। घटनास्थल से कम से कम 36 कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं। जांच अभी भी जारी है और जासूस हत्या के मकसद का पता लगाने और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' 2022 में खुला था, जहां अमेरिकी और कैरेबियाई व्यंजन परोसे जाते हैं। यह लाउंज कथित तौर पर गोलीबारी से कुछ समय पहले ही बंद हो गया था।

PNSPNS
Aug 19, 2025 - 04:30
 0
New York के ब्रुकलिन में लाउंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की जान गई, 8 जख्मी
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में रविवार तडके एक लाउंज में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह घटना क्राउन हाइट्स के एक रेस्तरां 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' में हुई।

पुलिस ने दी घटना की जानकारी
न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गोलीबारी सुबह करीब 3:30 बजे 903 फ्रैंकलिन एवेन्यू स्थित लाउंज में हुई। पुलिस ने अब तक कुल 11 पीडितों की पहचान की है, जिनमें आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

मरने वालों में 27 और 35 साल के दो पुरुष शामिल हैं, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल हुए आठ लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी चोटों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
 

इसे भी पढ़ें: Gaza से लोगों को हटाना नरसंहार की नई लहर, Israel पर हमास ने लगाए आरोप


कई हमलावर शामिल, कोई गिरफ्तारी नहीं
पुलिस के अनुसार, इस हमले में कई बंदूकधारी शामिल थे और वे अभी भी फरार हैं। घटनास्थल से कम से कम 36 कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं। जांच अभी भी जारी है और जासूस हत्या के मकसद का पता लगाने और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' 2022 में खुला था, जहां अमेरिकी और कैरेबियाई व्यंजन परोसे जाते हैं। यह लाउंज कथित तौर पर गोलीबारी से कुछ समय पहले ही बंद हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow