New Tax System में छूट खत्म, फिर भी PPF-Sukanya में बंपर निवेश, जानिए क्या है वजह

दरअसल, नए टैक्स सिस्टम में निवेश पर बिल्कुल भी छूट नहीं मिलने के बाद भी लोगों का विश्वास छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि, 10 जनवरी तक नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड(NSSF) में 2.17 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। आपको बता दें कि, यह इस साल का वित्त वर्ष के लिए तय किए गए बजट अनुमान का करीब दो-तिहाई (2/3) हिस्सा है। ईटी ने बताया है कि पीपीएफ (PPF) और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं में बजट से ज्यादा पैसा आने से केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिली है। इससे सरकार को अपनी जरुरतों के लिए बाजार से कम कर्ज लेना पड़ता है। वहीं, सरकार ने वित्तीय घाटे को कम करने के लिए 2025-26 में NSSF से 3.43 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि, पिछले वित्त वर्ष(2024-25) में यह 4.12 लाख करोड़ रुपये था। सरकार का लक्ष्य है कि 2025-26 में वित्तीय घाटा कम करके जीडीपी का 4.4% (15.69 लाख करोड़ रुपये) लाया जाए, जो पिछले साल 4.8% था। नया टैक्स सिस्टमबात करें तो पिछले वर्ष बजट में ज्यादा छूट देकर नए टैक्स सिस्टम को आकर्षक बनाया गया था। नए टैक्स सिस्टम में छोटी बचत पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलती है। पुराने सिस्टम में धारा 80C के तहत साल में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट है। इस पर आधिकारियों का कहना है कि लगभग 75% टैक्सपेयर्स नए टैक्स सिस्टम में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद भी छोटी बचत योजनाओं में पैसा खूब आ रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बैंक डिपॉजिट के मुकाबले इन योजनाओं में ब्याज दरें ज्यादा आकर्षक हैं। पिछले एक साल RBI ने ब्याज दरों में 1.25% की कटौती की है।

PNSPNS
Feb 1, 2026 - 21:57
 0
New Tax System में छूट खत्म, फिर भी PPF-Sukanya में बंपर निवेश, जानिए क्या है वजह
दरअसल, नए टैक्स सिस्टम में निवेश पर बिल्कुल भी छूट नहीं मिलने के बाद भी लोगों का विश्वास छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ रहा है। सूत्रों से पता चला है कि, 10 जनवरी तक नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड(NSSF) में 2.17 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। आपको बता दें कि, यह इस साल का वित्त वर्ष के लिए तय किए गए बजट अनुमान का करीब दो-तिहाई (2/3) हिस्सा है। 

ईटी ने बताया है कि पीपीएफ (PPF) और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं में बजट से ज्यादा पैसा आने से केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिली है। इससे सरकार को अपनी जरुरतों के लिए बाजार से कम कर्ज लेना पड़ता है। वहीं, सरकार ने वित्तीय घाटे को कम करने के लिए 2025-26 में NSSF से 3.43 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि, पिछले वित्त वर्ष(2024-25) में यह 4.12 लाख करोड़ रुपये था। सरकार का लक्ष्य है कि 2025-26 में वित्तीय घाटा कम करके जीडीपी का 4.4% (15.69 लाख करोड़ रुपये) लाया जाए, जो पिछले साल 4.8% था। 

नया टैक्स सिस्टम

बात करें तो पिछले वर्ष बजट में ज्यादा छूट देकर नए टैक्स सिस्टम को आकर्षक बनाया गया था। नए टैक्स सिस्टम में छोटी बचत पर कोई टैक्स छूट नहीं मिलती है। पुराने सिस्टम में धारा 80C के तहत साल में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट है। इस पर आधिकारियों का कहना है कि लगभग 75% टैक्सपेयर्स नए टैक्स सिस्टम में शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद भी छोटी बचत योजनाओं में पैसा खूब आ रहा है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बैंक डिपॉजिट के मुकाबले इन योजनाओं में ब्याज दरें ज्यादा आकर्षक हैं। पिछले एक साल RBI ने ब्याज दरों में 1.25% की कटौती की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow