Neeraj Chopra Classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें भारत में कब-कहां देखें पूरा इवेंट?

आज,5 जुलाई को बेंगलुरु का श्री कांतीरवा स्टेडियम नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अनुमोदित दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और JSW स्पोर्ट्स द्वारा सह-आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के शीर्ष जैवलिन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य प्रतियोगियों में खुद नीरज चोपड़ा और 2016 रियो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थॉमस रोहलर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगियों का एक मजबूत ग्रुप शामिल है। बता दें कि, नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 इवेंट में कुल 12 जैवलिन थ्रोअर हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के 5 जबकि 7 विदेशी एथलीट शिरकत कर रहे हैं। पांच भारतीयों में नीरज चोपड़ा, सचिन यादव, रोहित यादव, साहिल सिलवाल, यशवीर सिंह हैं। जबकि विदेशी एथलीटों में जर्मनी के थॉमस रोहलर, केन्या के जूलियस येगो, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेकनी, ब्राजील के लुइज़ मौरिसियो डा सिल्वा, श्रीलंका के रुमेश पथिरगे और पोलैंड के साइप्रियन मिर्जग्लोड हिस्सा ले रहे हैं। नीरच चोपड़ा क्लासिक 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां देखें- भारत में  Neeraj Chopra classic 2025 event कब और कहां शुरू होगा? Neeraj Chopra classic 2025 बेंगलुरु स्थित श्री कांतीरवा स्टेडियम में 5 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। Neeraj Chopra classic 2025 event का टीवी पर प्रसारण किस चैनल पर होगा? Neeraj Chopra classic 2025 का प्रसारण स्टार स्पोट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स हिन्दी चैनल पर देख सकेंगे। वहीं भारत में  Neeraj Chopra classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?भारत में Neeraj Chopra classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

PNSPNS
Jul 6, 2025 - 04:29
 0
Neeraj Chopra Classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें भारत में कब-कहां देखें पूरा इवेंट?
आज,5 जुलाई को बेंगलुरु का श्री कांतीरवा स्टेडियम नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अनुमोदित दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और JSW स्पोर्ट्स द्वारा सह-आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के शीर्ष जैवलिन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य प्रतियोगियों में खुद नीरज चोपड़ा और 2016 रियो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थॉमस रोहलर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगियों का एक मजबूत ग्रुप शामिल है। 

बता दें कि, नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 इवेंट में कुल 12 जैवलिन थ्रोअर हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के 5 जबकि 7 विदेशी एथलीट शिरकत कर रहे हैं। पांच भारतीयों में नीरज चोपड़ा, सचिन यादव, रोहित यादव, साहिल सिलवाल, यशवीर सिंह हैं। जबकि विदेशी एथलीटों में जर्मनी के थॉमस रोहलर, केन्या के जूलियस येगो, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेकनी, ब्राजील के लुइज़ मौरिसियो डा सिल्वा, श्रीलंका के रुमेश पथिरगे और पोलैंड के साइप्रियन मिर्जग्लोड हिस्सा ले रहे हैं। 

नीरच चोपड़ा क्लासिक 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां देखें-
 
भारत में  Neeraj Chopra classic 2025 event कब और कहां शुरू होगा?
 Neeraj Chopra classic 2025 बेंगलुरु स्थित श्री कांतीरवा स्टेडियम में 5 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। 
Neeraj Chopra classic 2025 event का टीवी पर प्रसारण किस चैनल पर होगा?
 Neeraj Chopra classic 2025 का प्रसारण स्टार स्पोट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स हिन्दी चैनल पर देख सकेंगे। 
वहीं भारत में  Neeraj Chopra classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
भारत में Neeraj Chopra classic 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow