Napoleon Bonaparte Death Anniversary: जहर देकर की गई थी नेपोलियन बोनापार्ट की हत्या, जानिए दिलचस्प बातें

आज ही के दिन यानी की 05 मई को महान योद्धा और फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हो गया था। नेपोलियन ने अपनी युद्ध नीति और पराक्रम के दम पर दुनिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा किया था। लेकिन इनके जीवन के आखिरी समय में यह इतने गुमनाम हो गए थे कि इनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गई थी। तो आइए जानते हैं कि उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर महान योद्धा और फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारफ्रांस के अजाचियो शहर में 15 अगस्त 1769 में नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ था। वह एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते थे। परिवार ने उनको सैन्य अफसर बनाने के लिए फ्रांस की सैन्य अकादमी भेजा था। सैनिक स्कूल में शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने 1784 में पेरिस के एक कॉलेज में एडमिशन लिया। जहां पर उन्होंने तोपखाने से जुड़े से मुद्दों की पढ़ाई की। नेपोलियन की प्रतिभा को देखते हुए फ्रांस के राजकीय तोपखाने में नेपोलियन को सब-लेफ्टिनेंट की जॉब मिल गई।इसे भी पढ़ें: Leonardo Da Vinci Death Anniversary: इटली के महान चित्रकार थे लियोनार्डो दा विंची, जानिए दिलचस्प बातेंविवाहबता दें कि 09 मार्च 1796 को नेपोलियन का जोसेफाइन से विवाह हुआ था। वहीं पहली पत्नी के निसंतान रहने पर नेपोलियन ने ऑस्ट्रिया के सम्राट की पुत्री 'मैरी लुईस' से दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी से नेपोलियन को संतान की प्राप्ति हुई थी। अपने युद्ध कौशल से नेपोलियन ने फ्रांस को विदेशी दुश्मनों से मुक्ति दिलाई थी। वहीं 15 दिसंबर 1799 को फ्रांसीसी जनता ने नेपोलियन को अपना सम्राट स्वीकार कर लिया था। नेपोलियन ने अपनी वीरता और सूझबूझ से कई युद्धों में जीत हासिल की थी। सेनापति के तौर पर फ्रांस में सबसे ताकतवर सेना भी नेपोलियम की थी। वहीं साल 1804 में पोप की मौजूदगी में खुद को बादशाह घोषित किया था। मौतबताया जाता है कि नेपोलियन के बाल में आर्सेनिक नामक जहर पाया गया था। वहीं बीमारी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। तो वहीं कई रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया था कि नेपोलियन की बीमारी का जो इलाज किया गया, जिसने उनको मौत के घाट उतार दिया था। नेपोलियन को पोटेशियम टार्ट्रेट नामक जहरीला नमक दिया जाता था, जोकि उनके दिल के लिए नुकसानदायक था। वहीं 05 मई 1581 को 51 साल की उम्र में नेपोलियन बोनापार्ट की मौत हो गई थी।

PNSPNS
May 6, 2025 - 03:31
 0
Napoleon Bonaparte Death Anniversary: जहर देकर की गई थी नेपोलियन बोनापार्ट की हत्या, जानिए दिलचस्प बातें
आज ही के दिन यानी की 05 मई को महान योद्धा और फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हो गया था। नेपोलियन ने अपनी युद्ध नीति और पराक्रम के दम पर दुनिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा किया था। लेकिन इनके जीवन के आखिरी समय में यह इतने गुमनाम हो गए थे कि इनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गई थी। तो आइए जानते हैं कि उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर महान योद्धा और फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार
फ्रांस के अजाचियो शहर में 15 अगस्त 1769 में नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ था। वह एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखते थे। परिवार ने उनको सैन्य अफसर बनाने के लिए फ्रांस की सैन्य अकादमी भेजा था। सैनिक स्कूल में शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने 1784 में पेरिस के एक कॉलेज में एडमिशन लिया। जहां पर उन्होंने तोपखाने से जुड़े से मुद्दों की पढ़ाई की। नेपोलियन की प्रतिभा को देखते हुए फ्रांस के राजकीय तोपखाने में नेपोलियन को सब-लेफ्टिनेंट की जॉब मिल गई।

इसे भी पढ़ें: Leonardo Da Vinci Death Anniversary: इटली के महान चित्रकार थे लियोनार्डो दा विंची, जानिए दिलचस्प बातें

विवाह
बता दें कि 09 मार्च 1796 को नेपोलियन का जोसेफाइन से विवाह हुआ था। वहीं पहली पत्नी के निसंतान रहने पर नेपोलियन ने ऑस्ट्रिया के सम्राट की पुत्री 'मैरी लुईस' से दूसरा विवाह किया था। दूसरी पत्नी से नेपोलियन को संतान की प्राप्ति हुई थी। अपने युद्ध कौशल से नेपोलियन ने फ्रांस को विदेशी दुश्मनों से मुक्ति दिलाई थी। वहीं 15 दिसंबर 1799 को फ्रांसीसी जनता ने नेपोलियन को अपना सम्राट स्वीकार कर लिया था। नेपोलियन ने अपनी वीरता और सूझबूझ से कई युद्धों में जीत हासिल की थी। सेनापति के तौर पर फ्रांस में सबसे ताकतवर सेना भी नेपोलियम की थी। वहीं साल 1804 में पोप की मौजूदगी में खुद को बादशाह घोषित किया था। 

मौत
बताया जाता है कि नेपोलियन के बाल में आर्सेनिक नामक जहर पाया गया था। वहीं बीमारी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। तो वहीं कई रिपोर्टों में यह दावा भी किया गया था कि नेपोलियन की बीमारी का जो इलाज किया गया, जिसने उनको मौत के घाट उतार दिया था। नेपोलियन को पोटेशियम टार्ट्रेट नामक जहरीला नमक दिया जाता था, जोकि उनके दिल के लिए नुकसानदायक था। वहीं 05 मई 1581 को 51 साल की उम्र में नेपोलियन बोनापार्ट की मौत हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow