Monsoon Travel: खूबसूरत वादियां बन सकती हैं काल! Landslide-बाढ़ का Red Alert, इन जगहों से रहें दूर

बारिश के मौसम में घूमना काफी सुहावना लगता है। हर कोई मॉनसून आते ही घूमने का प्लान करने लगता है। गौरतलब है कि भारत में ऐसी कई जगहें, जो मॉनसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इसी कारण से कई लोग मॉनसून के दौरान छुट्टियों की प्लानिंग करते हैं। यह जगहें बारिश में काफी खूबसूरत नजर आती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है।इसलिए हमेशा सोच-समझकर का ट्रिप का प्लान करें। क्योंकि मॉनसून के समय कुछ ऐसी जगहें है, जहां पर लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़क बंद और नदियों के उफान से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो वे लोग एक बार जगहों के बारे में सोच-समझकर ही प्लान करें।मसूरी, नैनीताल और उत्तराखंड के कई ह‍िल स्‍टेशंसउत्तराखंड में ऐसे कई हिल स्टेशंस जहां लोग घूमने के लिए जरुर जाते हैं। सालभर यहां पर भीड़ लगी रहती है। लेकिन मॉनसून के समय यहां पर जाना आपके लिए बड़ी चुनौती भी बन सकती है। दरअसल, बरसात के समय कई जगहों पर लैंडस्लाइड होती है। पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी गिरने से कभी भी सड़कें बंद हो जाती हैं। इसके अलावा, नदियों का वॉटर फ्लो भी बढ़ जाता है। इस दौरान कई जगहों पर बादल फट जाते हैं। इसलिए मॉनसून के समय मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बद्रीनाथ और जोशीमठ जैसी जगहों पर जाने का प्लान न करें।कुल्लू-मनालीहिमाचल प्रदेश का कुल्लू-मनाली बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। हालांकि, बरसात के दौरान यहां जाने पर खतरा हो सकता है। असल में भारी बरसात के समय पहाड़ों से मलबा सड़कों पर आ जाता है। इससे कई बार रास्ते बंद हो जाते हैं। कुछ सालों में यहां पर ऐसा कई बार हुआ है कि कई जगहों पर बाढ़ और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अगर आप यहां पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो मॉनसून के समय बिल्कुल  न जाएं।दार्जिलिंगबरसात के मौसम में अधिकत्तर लोग दार्जिलिंग जाने का प्लान जरुर बनाते हैं। वैसे यह जगह अपनी खूबसूरत वादियो और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। बरसात के समय यहां की नेचुरल ब्यूटी में चार चांद लग जाते है। लेकिन इस दौरान काफी खतरे भी बढ़ जाते है। जैसा कि तीस्ता नदी का फ्लो कई बार यहां पर काफी बाढ़ आ जाती है। मॉनसून में यहां पर लैंडस्लाइड की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए सोच-समझकर ही ट्रिप का प्लान करें।नॉर्थ ईस्ट और कुछ इलाकेबारिश के दौरान  नॉर्थ-ईस्‍ट इंड‍िया के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा अधिक रहता है। असम व अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर भारी बारिश के कारण से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, यदि आप मुंबई या गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप थोड़ा रुक जाएं। अभी मुंबई के हालात भी काफी खराब है।इन बातों का रखें ख्याल- जब भी आप ट्रिप का प्लान करें तो मौसम का अपडेट लेना जरुरी होता है। - जहां जा रही हैं वहां के हालात जरुर पता करें। - भारी बारिश अलर्ट के बाद ट्रिप का प्लान न करें। 

PNSPNS
Jul 8, 2026 - 16:35
 0
Monsoon Travel: खूबसूरत वादियां बन सकती हैं काल! Landslide-बाढ़ का Red Alert, इन जगहों से रहें दूर
बारिश के मौसम में घूमना काफी सुहावना लगता है। हर कोई मॉनसून आते ही घूमने का प्लान करने लगता है। गौरतलब है कि भारत में ऐसी कई जगहें, जो मॉनसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इसी कारण से कई लोग मॉनसून के दौरान छुट्टियों की प्लानिंग करते हैं। यह जगहें बारिश में काफी खूबसूरत नजर आती हैं, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है।
इसलिए हमेशा सोच-समझकर का ट्रिप का प्लान करें। क्योंकि मॉनसून के समय कुछ ऐसी जगहें है, जहां पर लैंडस्लाइड, बाढ़, सड़क बंद और नदियों के उफान से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो वे लोग एक बार जगहों के बारे में सोच-समझकर ही प्लान करें।

मसूरी, नैनीताल और उत्तराखंड के कई ह‍िल स्‍टेशंस
उत्तराखंड में ऐसे कई हिल स्टेशंस जहां लोग घूमने के लिए जरुर जाते हैं। सालभर यहां पर भीड़ लगी रहती है। लेकिन मॉनसून के समय यहां पर जाना आपके लिए बड़ी चुनौती भी बन सकती है। दरअसल, बरसात के समय कई जगहों पर लैंडस्लाइड होती है। पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी गिरने से कभी भी सड़कें बंद हो जाती हैं। इसके अलावा, नदियों का वॉटर फ्लो भी बढ़ जाता है। इस दौरान कई जगहों पर बादल फट जाते हैं। इसलिए मॉनसून के समय मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बद्रीनाथ और जोशीमठ जैसी जगहों पर जाने का प्लान न करें।

कुल्लू-मनाली
हिमाचल प्रदेश का कुल्लू-मनाली बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। हालांकि, बरसात के दौरान यहां जाने पर खतरा हो सकता है। असल में भारी बरसात के समय पहाड़ों से मलबा सड़कों पर आ जाता है। इससे कई बार रास्ते बंद हो जाते हैं। कुछ सालों में यहां पर ऐसा कई बार हुआ है कि कई जगहों पर बाढ़ और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अगर आप यहां पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो मॉनसून के समय बिल्कुल  न जाएं।

दार्जिलिंग
बरसात के मौसम में अधिकत्तर लोग दार्जिलिंग जाने का प्लान जरुर बनाते हैं। वैसे यह जगह अपनी खूबसूरत वादियो और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। बरसात के समय यहां की नेचुरल ब्यूटी में चार चांद लग जाते है। लेकिन इस दौरान काफी खतरे भी बढ़ जाते है। जैसा कि तीस्ता नदी का फ्लो कई बार यहां पर काफी बाढ़ आ जाती है। मॉनसून में यहां पर लैंडस्लाइड की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए सोच-समझकर ही ट्रिप का प्लान करें।

नॉर्थ ईस्ट और कुछ इलाके
बारिश के दौरान  नॉर्थ-ईस्‍ट इंड‍िया के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा अधिक रहता है। असम व अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर भारी बारिश के कारण से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, यदि आप मुंबई या गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप थोड़ा रुक जाएं। अभी मुंबई के हालात भी काफी खराब है।

इन बातों का रखें ख्याल
- जब भी आप ट्रिप का प्लान करें तो मौसम का अपडेट लेना जरुरी होता है।

 - जहां जा रही हैं वहां के हालात जरुर पता करें।

 - भारी बारिश अलर्ट के बाद ट्रिप का प्लान न करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow