Mokama Assembly Seat: मोकामा विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला, क्या वीणा देवी भेद पाएंगी अनंत सिंह का अभेद्य किला

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों यानी की 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। इन चुनावों में मोकामा विधानसभा सीट एक अहम निर्वाचन सीट है। जहां पर पहले चरण यानी की 06 नवंबर को मतदान होना है। मोकामा विधानसभा सीट को बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। वह साल 2005 से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। इस बार यानी की साल 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह, राष्ट्रीय जनता दल से वीणा देवी, जनसुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष, आम आदमी पार्टी के डॉ राजेश कुमार और निर्दलीय से अनिल कुमार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।जेडीयू उम्मीदवारमोकामा विधानसभा सीट अनंत सिंह का गढ़ रहा है। साल 2005 और 2010 के विधानसभा चुनावों में JDU नेता के तौर पर अनंत सिंह ने इस सीट से जीत हासिल की थी। फिर साल 2015 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। फिर साल 2020 में वह RJD में शामिल हो गए थे और मोकामा से जीत हासिल की। इसके बाद एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनको बिहार विधानसभा में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हालांकि एक बार फिर अनंत सिंह जेडीयू में वापस आ गए हैं और पार्टी ने उनको फिर से मोकामा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।इसे भी पढ़ें: Sarairanjan Assembly Seat: क्या जेडीयू के गढ़ को तोड़ पाएगी RJD और जनसुराज पार्टी, त्रिकोणीय हुआ मुकाबलाआरजेडी उम्मीदवारवहीं आरजेडी ने मोकामा विधानसभा सीट से वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि वीणा देवी नौवीं पास हैं। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और वैशाली की वर्तमान सांसद हैं। इसके अलावा वह गायघाट निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं। जनसुराज पार्टी उम्मीदवारजनसुराज पार्टी पीयूष प्रियदर्शी को मोकामा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि पीयूष प्रियदर्शी को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यह चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ ले रही है।

PNSPNS
Nov 4, 2025 - 10:11
 0
Mokama Assembly Seat: मोकामा विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला, क्या वीणा देवी भेद पाएंगी अनंत सिंह का अभेद्य किला
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों यानी की 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। इन चुनावों में मोकामा विधानसभा सीट एक अहम निर्वाचन सीट है। जहां पर पहले चरण यानी की 06 नवंबर को मतदान होना है। मोकामा विधानसभा सीट को बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। वह साल 2005 से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। इस बार यानी की साल 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह, राष्ट्रीय जनता दल से वीणा देवी, जनसुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष, आम आदमी पार्टी के डॉ राजेश कुमार और निर्दलीय से अनिल कुमार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।

जेडीयू उम्मीदवार

मोकामा विधानसभा सीट अनंत सिंह का गढ़ रहा है। साल 2005 और 2010 के विधानसभा चुनावों में JDU नेता के तौर पर अनंत सिंह ने इस सीट से जीत हासिल की थी। फिर साल 2015 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। फिर साल 2020 में वह RJD में शामिल हो गए थे और मोकामा से जीत हासिल की। इसके बाद एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनको बिहार विधानसभा में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हालांकि एक बार फिर अनंत सिंह जेडीयू में वापस आ गए हैं और पार्टी ने उनको फिर से मोकामा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

इसे भी पढ़ें: Sarairanjan Assembly Seat: क्या जेडीयू के गढ़ को तोड़ पाएगी RJD और जनसुराज पार्टी, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

आरजेडी उम्मीदवार

वहीं आरजेडी ने मोकामा विधानसभा सीट से वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि वीणा देवी नौवीं पास हैं। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और वैशाली की वर्तमान सांसद हैं। इसके अलावा वह गायघाट निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं। 

जनसुराज पार्टी उम्मीदवार

जनसुराज पार्टी पीयूष प्रियदर्शी को मोकामा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि पीयूष प्रियदर्शी को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यह चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ ले रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow