Middle East का मशहूर Dessert कुनाफा घर पर बनाएं, ये Viral Recipe इफ्तार और पार्टियों की बनेगी जान

कुनाफा अरब देशों की सबसे मशहूर और लजीज मिठाइयों में से एक है। बाहर रेस्टोरेंट में इसे खाना अक्सर थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन जब वही स्वाद आप अपने घर की रसोई में आसानी से तैयार कर सकते हैं, तो बाहर जाने की जरूरत ही क्या है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि कुनाफा बनाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो यह उतना कठिन भी नहीं है।इसी को आसान बनाने के लिए हम आपके लिए कुनाफा की बेहद सरल रेसिपी लेकर आए हैं। रमजान के दिनों में मुस्लिम भाई-बहन इसे अपने इफ्तार मेन्यू में शामिल कर सकते हैं, वहीं गैर-मुस्लिम भी इसे किसी मीठी शाम या खास मौके पर बनाकर इसके शानदार स्वाद का आनंद ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026 Special । वर्किंग वुमन के लिए इफ्तार हुआ आसान, सेहरी में करें ये तैयारी, शाम को मिनटों में बनेगा चिकनकुनाफा बनाने की सामग्रीहाथ से क्रश की हुई फेनी (सेवई / वर्मीसेली), 2–3 बड़े चम्मच घी, 1 कप दूध, 1 कप कॉर्न फ्लोर, 1 कप चीनी, 1 कप फ्रेश क्रीम, मोजेरेला चीज, 2–3 छोटे चम्मच गुलाब जल, पिस्ता (गार्निश के लिए), शहद / चाशनी / नुटेला / बिस्कॉफ (टॉपिंग के लिए) इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026 Recipe । इफ्तार में बनाएं यह प्रोटीन रिच IFFA Chicken, मेहमान पूछेंगे आपसे Secret Recipeकुनाफा बनाने की विधिसबसे पहले फेनी (सेवई) को अपने हाथों से हल्का-सा क्रश कर लें। इसमें 2–3 बड़े चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला दें, ताकि यह हल्की और कुरकुरी बन सके। अब एक पैन में 1 कप दूध डालें और उसे हल्का गर्म होने दें। इसके बाद इसमें 1 कप फ्रेश क्रीम और मोजेरेला चीज डालें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाते हुए उबाल आने दें, ताकि एक स्मूद और क्रीमी फिलिंग तैयार हो जाए। इसमें 2–3 छोटे चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपकी खुशबूदार क्रीमी फिलिंग अब तैयार है।अब एक चपटा पैन लें और उसके ऊपर हल्का घी लगा दें, ताकि कुनाफा चिपके नहीं। पैन में कुटी हुई फेनी की एक परत डालें और किसी कप या चम्मच की मदद से इसे बराबर दबाकर फैला दें। इसके ऊपर तैयार किया हुआ चीज-क्रीम का मिश्रण डालें और चाहें तो थोड़ा अतिरिक्त मोजेरेला चीज भी ऊपर से डाल दें। अब इसे फेनी की एक और परत से ढक दें, ताकि फिलिंग अंदर अच्छी तरह बंद हो जाए।पैन को ढक्कन से ढककर कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि नीचे की परत सुनहरी और कुरकुरी हो जाए। फिर सावधानी से इसे दूसरे पैन की मदद से पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। आखिर में ऊपर से पिस्ता डालकर गार्निश करें और अपनी पसंद के अनुसार शहद, चाशनी, नुटेला या बिस्कॉफ डालकर सर्व करें। View this post on Instagram A post shared by Pragya saini| Content Creator| Food Connoisseur (@thisisdelhi)

PNSPNS
Mar 13, 2026 - 22:47
 0
Middle East का मशहूर Dessert कुनाफा घर पर बनाएं, ये Viral Recipe इफ्तार और पार्टियों की बनेगी जान
कुनाफा अरब देशों की सबसे मशहूर और लजीज मिठाइयों में से एक है। बाहर रेस्टोरेंट में इसे खाना अक्सर थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन जब वही स्वाद आप अपने घर की रसोई में आसानी से तैयार कर सकते हैं, तो बाहर जाने की जरूरत ही क्या है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि कुनाफा बनाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो यह उतना कठिन भी नहीं है।

इसी को आसान बनाने के लिए हम आपके लिए कुनाफा की बेहद सरल रेसिपी लेकर आए हैं। रमजान के दिनों में मुस्लिम भाई-बहन इसे अपने इफ्तार मेन्यू में शामिल कर सकते हैं, वहीं गैर-मुस्लिम भी इसे किसी मीठी शाम या खास मौके पर बनाकर इसके शानदार स्वाद का आनंद ले सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026 Special । वर्किंग वुमन के लिए इफ्तार हुआ आसान, सेहरी में करें ये तैयारी, शाम को मिनटों में बनेगा चिकन


कुनाफा बनाने की सामग्री

हाथ से क्रश की हुई फेनी (सेवई / वर्मीसेली), 2–3 बड़े चम्मच घी, 1 कप दूध, 1 कप कॉर्न फ्लोर, 1 कप चीनी, 1 कप फ्रेश क्रीम, मोजेरेला चीज, 2–3 छोटे चम्मच गुलाब जल, पिस्ता (गार्निश के लिए), शहद / चाशनी / नुटेला / बिस्कॉफ (टॉपिंग के लिए)
 

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026 Recipe । इफ्तार में बनाएं यह प्रोटीन रिच IFFA Chicken, मेहमान पूछेंगे आपसे Secret Recipe


कुनाफा बनाने की विधि

सबसे पहले फेनी (सेवई) को अपने हाथों से हल्का-सा क्रश कर लें। इसमें 2–3 बड़े चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला दें, ताकि यह हल्की और कुरकुरी बन सके। अब एक पैन में 1 कप दूध डालें और उसे हल्का गर्म होने दें। इसके बाद इसमें 1 कप फ्रेश क्रीम और मोजेरेला चीज डालें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाते हुए उबाल आने दें, ताकि एक स्मूद और क्रीमी फिलिंग तैयार हो जाए। इसमें 2–3 छोटे चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपकी खुशबूदार क्रीमी फिलिंग अब तैयार है।

अब एक चपटा पैन लें और उसके ऊपर हल्का घी लगा दें, ताकि कुनाफा चिपके नहीं। पैन में कुटी हुई फेनी की एक परत डालें और किसी कप या चम्मच की मदद से इसे बराबर दबाकर फैला दें। इसके ऊपर तैयार किया हुआ चीज-क्रीम का मिश्रण डालें और चाहें तो थोड़ा अतिरिक्त मोजेरेला चीज भी ऊपर से डाल दें। अब इसे फेनी की एक और परत से ढक दें, ताकि फिलिंग अंदर अच्छी तरह बंद हो जाए।

पैन को ढक्कन से ढककर कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि नीचे की परत सुनहरी और कुरकुरी हो जाए। फिर सावधानी से इसे दूसरे पैन की मदद से पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। आखिर में ऊपर से पिस्ता डालकर गार्निश करें और अपनी पसंद के अनुसार शहद, चाशनी, नुटेला या बिस्कॉफ डालकर सर्व करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow